दोगुनी राहत देने की पीछे वित्त मंत्री ने बताईं ये दो खास वजह
नई दिल्ली। मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार (01 फरवरी 2019) को नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स छूट सीमा को ढाई से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया। पीयूष गोयल ने सैलरीड क्लास को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री के इस ऐलान पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने डेस्क थपथपाकर जोरदार तरीके से छूट का स्वागत किया। छूट सीमा पांच लाख किए जाने पर एनडीए सांसदों ने संसद में मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। टैक्स छूट सीमा दोगुनी किए जाने पर अरुण जेटली की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, 'भारत के इतिहास में इस तरह की टैक्स छूट कभी नहीं दी गई। यह ऐतिहासिक है।' यह बात सही है कि चुनावी साल में मोदी सरकार ने टैक्स छूट में बड़ी राहत दी है, लेकिन गौर से देखा जाए तो इसके पीछे ठोस वजह भी है। खुद वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने भाषण में उन दो बातों का जिक्र किया, जिनकी वजह से टैक्स छूट को ढाई से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है।

पीयूष गोयल ने टैक्स छूट के पीछे गिनाईं ये दो बड़ी वजहें
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बीते पांच साल में टैक्सपेयर्स की संख्या में 80 प्रतिशत बढ़ी है। इतना ही नहीं, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी अब बढ़कर 12 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से टैक्स छूट सीमा को बढ़ाकर ढाई से पांच लाख कर दिया गया है। सरकार को प्रत्यक्ष कर से मिलने वाली 2013-14 में करीब 6.38 लाख करोड़ रुपये थी। वित्त मंत्री ने यह भी 80सी के तहत जो छूट पहले से मिल रही है, उसकी वजह से उन नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी, जिनकी सालाना इनकम 7 लाख तक है।

7 लाख तक की इनकम वाले इस तरह बचा सकते हैं टैक्स
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इनकम टैक्स छूट सीमा को ढाई से बढ़ाकर पांच करने के साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 रुपये से घटाकर 50,000 रुपए भी कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए का निवेश करने पर भी टैक्स छूट प्राप्त की जा सकती है।

पीयूष गोयल ने कई और अहम बातें बजट भाषण के दौरान कहीं।
-अब इनकम टैक्स रिटर्न का निपटारा 24 घंटे के भीतर होगा और रिफंड भी तुरंत ही मिल जाएगा।
-दो साल के अंदर इनकम टैक्स के सभी रिटर्न की स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगा। अब इस कार्य में टैक्स अफसरों का किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा।
-अब FD के ब्याज पर 40 हजार तक कोई TDS नहीं देना होगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications