पंजाब के उभरते गायक नवजोत सिंह की हत्या, खाली प्लॉट में मिली गोलियों से छलनी लाश
चंडीगढ़। पंजाब के उभरते सिंगर नवजोत सिंह (22) की गोलियों से छलनी लाश रविवार रात चंडीगढ़ के पास डेरा बास्सी इलाके में मिलने से सनसनी फैल गई। नवजोत सिंह ने हाल ही में अपने दो गाने रिलीज किए थे और मां-बाप से मिलने अपने गांव बेहर जा रहे थे। नवजोत की लाश एक फैक्ट्री के पास खाली प्लॉट में मिली। लाश से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनकी कार भी बरामद हुई है।

नवजोत मोहाली में इको टावर्स में एक फ्लैट में रह रहे थे और 11:15 बजे उन्होंने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वो लगभग 5 मिनट में घर आएंगे। काफी देर बाद जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिवारवालों ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद जब फोन पर बात नहीं हो सकी तो घरवाले उन्हें खोजने निकले। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में नवजोत का शव मिला।
उनके शरीर में 4-5 गोलियां लगी थी। पुलिस ने बताया कि नवजोत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस परिवारीजन और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के बारे में सुराग मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications