Buddha Purnima 2023: आज कई राज्यों में हैं बैंक बंद, चेक करें पूरी List यहां

Buddha Purnima Holiday: मई महीने में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं लेकिन ऑनलाइन इंटरनेट सेवा निर्धारित रूप से चालू रहेगी।

 Buddha Purnima 2023

Buddha Purnima 2023 (बैंक अवकाश): वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। ये पावन दिन आज है। माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने ही बौद्ध धर्म की आधारशिला रखी थी। तो वहीं हिंदू धर्मे के लोग उन्हें भगवान विष्णु का 9वां अवतार मानते हैं इसलिए ये दिन दोनों धर्में के लोगों के लिए खासा महत्व रखता है।

बोधगया में ज्ञान, कुशीनगर में महापरिनिर्वाण

वैसे भगवान बुद्ध का जन्म ईसा से 563 साल पहले लुम्बिनी वन में हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति बोधगया में हुई थी तो वहीं कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। सत्य, ज्ञान और त्याग के स्पष्ट प्रमाण महात्मा बुद्ध का हर कथन जीवन के सार को प्रकट करता है। उनके बताए रास्ते पर चलना वाला इंसान कभी भी दुख, क्रोध, लाभ और काम के मोह में नहीं आता है। इस खास दिन पर देश के कई राज्यों में अलग-अलग तरह के धार्मिक आयोजन होते हैं तो वहीं दूसरी ओर इस दिन कई राज्यों में बैंक भी बंद रहते हैं।

कई राज्यों में बैंक बंद, कहीं आपका स्टेट तो नहीं

आज शुक्रवार का दिन है लेकिन बुद्ध पूर्णिमा की वजह से त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल और नई दिल्ली में बैंक बंद हैं, वैसे बैंक की सारी ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी, यहां तक कि एटीएम भी काम करेंगे।

ये हैं महात्मा बु्द्ध के बताए सिद्धांत

  • अहिंसा: सब लोग अहिंसा का पालन करें, छोटे जीवों पर प्रहार ना करें।
  • सत्य: सब लोगों को सच बोलना चाहिए, असत्य से कुछ भी हासिल नहीं होता।
  • अस्तेय: चोरी करना पाप है, इसे नहीं करना चाहिए।
  • अपरिग्रह: जरूरत भर ही संपत्ति रखें।
  • ब्रह्मचर्य: काम इंसान का शत्रु है इसलिए ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • अविलासिता: मद से दूर रहें। सुखी बिस्तर पर ना सोएं।
  • मद्यपान से दूरी: नशा दिमाग का शत्रु है इससे दूर रहें।
  • कंचन कामिनी और भोजन का त्याग: मतलब इंसान को स्वर्ण, स्त्री से दूर रहना चाहिए और भोजन एक ही समय करना चाहिए इससे इंसान दुख और लोभ से दूर रहता है उसका मन नियंत्रित रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+