कौन थे तमिलनाडु BSP चीफ के. आर्मस्ट्रांग, जिन्हें चेन्नई में दिनदहाड़े 6 बाइकसवारों उतारा मौत के घाट

BSP Tamil Nadu chief K Armstrong Death: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम खुलेआम हत्या कर दी गई है। तीन बाइक पर सवार होकर आए हत्यारों ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए।

आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में अब तक चेन्नई पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपियों का कनेक्शन आर्कोट सुरेश गैंग के साथ है। वहं बसपा सुप्रीमो मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या पर दुख जताया है।

BSP Tamil Nadu chief K Armstrong Death

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''बीएसपी तमिलनाडु स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की आज शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी नृशंस हत्या अति-दुखद व अति-निन्दनीय। पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग राज्य में दलितों की सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे। सरकार दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई करे।''

Who was K Armstrong: कौन थे के. आर्मस्ट्रांग?

  • के. आर्मस्ट्रांग ने तिरुपति के वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से अपनी कानून की डिग्री पूरी की थी और चेन्नई की अदालतों में वकालत की थी।
  • के. आर्मस्ट्रांग ने सबसे पहले 2006 में निगम पार्षद के रूप में काम किया और उसके बाद अगले वर्ष बीएसपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बने।
  • के. आर्मस्ट्रांग 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, जिसमें जीत न पाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त समर्थन मिला।
  • के. आर्मस्ट्रांग अपने पूरे करियर के दौरान लगातार दलितों और वंचितों के अधिकारों की वकालत की थी।
  • हालांकि बीएसपी की चेन्नई में कोई राजनीतिक उपस्थिति नहीं है, लेकिन एक वकील के रूप में आर्मस्ट्रांग दलितों की जानी-मानी आवाज थे।

के. आर्मस्ट्रांग की हत्या पर चेन्नई पुलिस ने क्या कहा?

चेन्नई पुलिस ने के के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच के लिए 10 विशेष टीमें गठित की हैं। चेन्नई पुलिस ने एक बयान में कहा, ''5 जुलाई की शाम को, जब आर्मस्ट्रांग (52 वर्ष), बहुजन समाज पार्टी के राज्य अध्यक्ष, वेणुगोपाल सामी कोविल स्ट्रीट, पेरम्बूर (के-1 सेम्बियम पीएस सीमा) में अपने घर के सामने खड़े थे, अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर चाकुओं से हमला किया। हमले के कारण, उन्हें खून बहने लगा और बाद में पुलिस ने राहगीरों की सहायता से उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और घोषणा की कि वे मर चुके हैं।''

गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी कौन हैं?

  • 1. पोन्नई बाला
  • 2. रामू
  • 3. थिरुवेंगदम
  • 4. थिरुमलाई
  • 5. सेल्वाराज
  • 6. मणिवन्नन
  • 7. संतोष
  • 8. अरुल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+