उत्तराखंड में भाजपा की भैंस गयी पानी में, रावत के पास जादुई आंकड़ा!
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे फ्लोर टेस्ट से पहले मायावती ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मायावती ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही अपने दो विधायकों का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में देने की बात कह दी है। जिसके बाद हरीश रावत के पास जादुई आंकड़े से दो सीटें अधिक हो जायेंगी।

उत्तराखंड में 9 कांग्रेस के विधायकों के बागी होने व उन्हें फ्लोर टेस्ट में वोट नहीं देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बहुमत साबित करने के लिए 31 सीटें होनी चाहिए। लेकिन मायावती के दो विधायकों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।
हरीश रावत ने राज्यपाल के सामने 34 विधायकों की परेड कराकर समर्थन अपने पास होने का दावा किया है। ऐसे मे कांग्रेस के 28 विधायकों, बसपा के 2 विधायकों और पीडीएफ के चार विधायकों के समर्थन के बाद कांग्रेस के पास कुल 32 विधायक हो जायेंगे।
वहीं भाजपा ने लोकतंत्र, भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने सहित कई बातों की दुहाई देकर विधायकों से भाजपा के समर्थन में वोट देने की बात कही थी। जो फिलहाल कारगर साबित होती नहीं दिख रही है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि पीडीएफ के छह विधायक किस ओर अपना रुख करते है।
हालांक मायावती के बयान के बाद पीडीएफ के पास सिर्फ चार विधायक ही रह जाते हैं और अगर वो चारों भाजपा को वोट देते हैं तो भाजपा जादुई आंकड़े को छू सकती है। भाजपा के पास 27 विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications