बसपा विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मटियारी सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा से इस्तीफे के बाद बुधवार को दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और स्मृति इरानी की मौजूदगी में मिश्रा भाजपा में शामिल हुए। मिश्रा ने कहा कि वो भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं।

lok sabha elections 2019, BSP, bjp, matiyari, Chandraprakash Mishra joins BJP, delhi, uttar pradesh, लोकसभा चुनाव 2019, मटियारी, चंद्रप्रकाश शर्मा, बसपा, भाजपा

लोकसभा चुनाव से पहले करीब-करीब सभी दलों से नेताओं के इस्तीफे और दूसरे दलों में जाने का सिलसिला चल रह है। उत्तर प्रदेश में लगातार नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। हाल के समय में कई नेताओं ने दल बदले हैं, कई को दूसरी पार्टियों ने उम्मीदवार भी बनाया है। हालांकि चंद्रप्रकाश के भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।

देश में सात चरण में 17 वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते से लेकर मई के तीसरे हफ्ते तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को, वहीं सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगा। 23 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान होगा।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरण में वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में इस चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) और कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस ने भी कुछ छोटे दलों का साथ लिया हैं। वहीं पीस पार्टी, शिवपाल यादव का दल और दूसरे छोटे दल भी गठबंधन कर मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+