युद्ध की आशंका के बीच सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने शुरू किया गांव खाली कराने का काम
पंजाब। हाल ही में भारत की तरफ से पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था, जिसकी पुष्टि भारत के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर दी है।

विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारतीय सेना ने पूरे सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने निंदा की है।
इसी बीच यह खबर भी सामने आ रही है कि पंजाब के कुछ गांवों में बीएसएफ के जवान गांव खाली कराने में जुट गए हैं।

ऐसा सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर तक के गांवों में किया जा रहा है। सीमा से 10 किलोमीटर तक के सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
भारत-पाकिस्तान के तल्ख होते रिश्तों के बीच बीएसएफ द्वारा सीमा के पास के गांव खाली कराए जाने की घटना को युद्ध की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications