छत्तीसगढ़ चुनाव: मतदान के दौरान कांकेर में ब्लास्ट, BSF जवान घायल

इधर, जगदलपुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है भाजपा के साथ हुई झड़प में जगदलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सामू कश्यप को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बीजापुर, सुकमा, कोंटा और अनंतगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जंगली इलाके में स्थित नौ केंद्रों में नक्सलियों ने मतदान में विघ्न डाला है।
राज्य की 13 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात और शेष पांच के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिन केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, वहां दोपहर तीन बजे यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, ताकि अधिकारी नक्सल प्रभावित इलाकों से सूर्यास्त तक वापस लौट सकें।
वहीं छत्तीसगढ़ के दो केंद्रों सीतापुर और सित्रम में मतदान रद्द कर दिया गया है। इन केंद्रो पर माओवादियों की धमकियों की वजह से पोलिंग अधिकारी नहीं पहुंच सके। दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मियों ने धानीखेड़ा गांव में पोलिंग बूथ के पास 10 किलो आईडी बरामद की।












Click it and Unblock the Notifications