BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी का दावा, वीडियो डालने के बाद पति से नहीं हुई बात

बीएसएफ जवान तेज बहादुरी की पत्नी का दावा है कि वीडियो डालने के बाद से वो पति से संपर्क नहीं कर पा रही है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सेना के अधिकारियों की पोल खोलने वाले तेज बहादुर यादव से उनकी पत्नी संपर्क नहीं कर पा रही है। तेज बहादुर की पत्नी शर्मिदा ने दावा किया है कि वीडियो डालने के बाद से वो पति से संपर्क नहीं कर पा रही है। वीडियो बनाकर सेना के खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाले तेज बहादुर ने जो आरोप लगाए, अब उन आरोपों पर उनके पिता और उनकी पत्नी भी आरोप लगा रही है।

 BSF jawan’s wife says Tej Bahadur Yadav is not contactable since Monday evening

जवान की पत्नी ने कहा है की बार-बार उनके पति पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई इसलिए की जाती है क्योंकि वो गलत के खिलाफ बोलते हैं। महेंद्रगढ़ के राता गांव के रहने वाले तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला और बेटा रोहित रेवाड़ी में किराए के मकान में रहते हैं। शर्मीला का कहना है की सोमवार से उसकी पति से बात नहीं हो पा रही है।

वहीं पिता का कहना है कि दिसंबर में तेज बहादुर घर आया था। उसने बताया था कि अब वो वहां नहीं रह सकता क्योंकि वहां खाना नहीं मिल रहा है। जवान तेज बहादुर के आरोपों के बाद बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि ये जवान अपने से सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता था, इसलिए उस पर कई बार कार्रवाई की गई। अब उसकी तैनाती फिर से दूसरी यूनिट में कर दी गई है। सेना के मुताबिक अनुशासनहीनता की वजह से साल 2010 में उसका कोर्ट मार्शल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+