पंजाब बॉर्डर से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, कौन है हुसैन, जो रात को भारत में घुसना चाह रहा था?

BSF Detains Pakistani National: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहा था। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले के निवासी हुसैन के रूप में हुई है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने एक वरिष्ठ BSF अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि यह घटना 3-4 मई की रात के दौरान हुई, जब बीएसएफ की पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति को आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

BSF on India Pakistan Border

3 मई 2025 की रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर पीटीजेड कंट्रोल रूम में एचआईटी प्वाइंट नंबर 01 पर तैनात सीटी संदीप घोष ने इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। इसके बाद क्‍यूआरटी ने भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर की तारबंदी के आगे फल्कू नाला के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 250 मीटर अंदर पाकिस्‍तानी हुसैन को पकड़ लिया।

कौन है घुसपैठिया हुसैन?

मीडिया की खबरों के अनुसार हुसैन का जन्‍म 12 अगस्‍त 2000 को पाकिस्‍तान के गुजरांवाला के मोहम्मद अजमल के घर हुआ है। हुसैन ने एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। बीएसएफ को उसके पास 40 पाकिस्‍तानी रुपए की पाकिस्‍तानी मुद्रा व पहचान पत्र मिला है। फिलहाल घुसपैठिया पंजाब की रामदास पुलिस स्‍टेशन की हिरासत में है।

उल्‍लेखनीय है कि BSF भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा निभाता है, जो 3,323 किलोमीटर लंबी है और जम्मू-कश्मीर (LOC सहित), पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरती है। यह सीमा देश की सबसे संवेदनशील और उतार-चढ़ाव वाली सीमाओं में से एक है, क्योंकि यह ऐतिहासिक तनाव और सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावित रहती है।

23 अप्रैल को, पाकिस्तान रेंजर्स ने एक BSF जवान को हिरासत में लिया था, जब वह गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान के इलाके में चला गया था। यह घटना उस समय हुई जब BSF जवान स्थानीय किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीमा पर था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने गलती से पाकिस्तान की सीमा में कदम रखा।

इस घटना के बाद, बीएसएफ ने जवानों को सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने पुष्टि की कि हालांकि यह सलाह पहले से ही उनके नियमित ब्रीफिंग का हिस्सा थी, लेकिन अब जवानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, "सीमा पर तनाव को देखते हुए जवानों को अतिरिक्त सतर्क रहने और पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पार करने से बचने के लिए कहा गया है। यहां तक कि सीमा पर काम करने वाले किसानों को भी चौकस रहने की सलाह दी गई है।"

बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पंजाब सीमा पर इस प्रकार की घटनाएं आम हैं, जहां दोनों पक्षों के जवान अक्सर गलती से सीमा पार कर जाते हैं, और इन मुद्दों को आमतौर पर फ्लैग मीटिंग के द्वारा हल कर लिया जाता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने मीटिंग में शामिल होने का कोई जवाब नहीं दिया है, जिसके कारण तनाव और बढ़ गया है। अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान रेंजर्स से हमारा विरोध दर्ज कराया गया है और हम अपने जवान को वापस लाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- BSF Jawan Pakistan: पाकिस्तान से जल्द रिहा होंगे BSF जवान! अधिकारियों से मुलाकात के बाद घर लौटी पत्नी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+