तेलंगाना में BRS के वोट कांग्रेस से महज 1.85 प्रतिशत कम, KCR फिर बनेंगे सीएम: केटीआर
Telangana: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामराव ने कहा है तेलंगाना में उनकी पार्टी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। बीआरएस नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भले ही भारत राष्ट्र समिति को सरकार बनाने के लिए पर्याप्ट सीटें नहीं मिली लेकिन कांग्रेस और उनकी प्रार्टी के वोट शेयर में कोई विशेष अंतर नहीं है। केटीआर ने कहा कि इस बार कांग्रेस की तुलना में बीआरएस को केवल 1.85 प्रतिशत कम वोट मिले।
बीआरएस दिग्गज नेता व पू्र्व आईटी मंत्री केटीआर ने कहा है कि तेलंगाना के लोगों ने केटीआर पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार बीआरएस का कांग्रेस से बहुत करीबी मुकाबला था। केटीआर ने कहा की बीआरएस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पिछले चुनाव परिणामों ने निराश होने जरूरत नहीं है। राज्य में केसीआर की लोकप्रियता कम नहीं हुई है, वे फिर से राज्य के सीएम बनेंगे। बीआरएस नेता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अधिकांश सीटें जीतकर अपनी असली ताकत दिखाएगी।

केटीआर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोगों की भावनाओं से खेलकर जीत हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार के लिए लोगों को दोषी ठहराने वाले संदेश पोस्ट न करें। केटीआर ने कहा, "प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर, सोशल मीडिया यूजर्स को राज्य में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना चाहिए।"
वहीं बीआरएस नेता ने बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस की एकजुटता सामने आई थी। केटीआर ने दावा किया की उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की मदद करने के लिए दोनों सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव कराए और इस आरोप को खारिज कर दिया कि बीआरएस भगवा पार्टी की बी टीम है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करके सत्ता में आने में कामयाब रही। केटीआर ने आगे कहा कहा, "अगर रेवंत रेड्डी और नरेंद्र मोदी राज्य और केंद्र में सत्ता में आए, तो यह सोशल मीडिया के चतुराई से इस्तेमाल के कारण था।"












Click it and Unblock the Notifications