तेलंगाना में पूर्व सीएम केसीआर के बेटे दी ED को धमकी, बहन की गिरफ्तारी से थे नाराज
दिल्ली शराब घोटाले मामले में ED ने बड़ा एक्शन लेते हुए तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी कविता को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है।
इससे पहले ED ने शुक्रवार सुबह 11 बजे BRS नेता कविता के हैदराबाद स्थित घर पर रेड डाली थी। करीब 8 घंटे की तलाशी और कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे उन्हें पहले हिरासत में लिया गया। उसके बाद अरेस्ट किया गया।

कविता के घर ED की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पिता केसीआर, भाई केटी रामा राव, भाई टी हरीश राव उनके घर पर पहुंचे, लेकिन अफसरों और CRPF ने उन्हें घर में जाने नहीं दिया। इस दौरान केटी रामाराव और ईडी के अधिकारियों के बीच बहस भी देखने को मिली।
Recommended Video
कविता को हिरासत में लेने से पहले अधिकारियों के साथ केटीआर की बहस का एक वीडियो सामने आया है। केटीआर ने कैमरे पर कहा, "आपने (ईडी अधिकारियों ने) सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया है और अब आप इसका उल्लंघन कर रहे हैं। आप गंभीर संकट में हैं।"
के.टी.आर की नाराजगी इस बात से थी कि जब ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी न करने की बात कही थी फिर गिरफ्तार क्यों किया गया है। के.टी.आर की शिकायत इस बात से भी थी कि ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम को तलाशी क्यों ली। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार की छुट्टी की वजह से के कविता के लिए कानूनी उपायों का लाभ उठाने का विकल्प सीमित हो गया है।
केटीआर ने वीडियो में आरोप लगाया कि उन्हें कविता के घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्हें वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि तलाशी खत्म हो गई है... गिरफ्तारी वारंट पेश किया जा चुका है और अब ईडी अधिकारी कह रही है कि आप अंदर नहीं जा सकते। परिवार अंदर नहीं आ सकता... उनके पास कोई ट्रांजिट वारंट नहीं है और मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया जा सकता है फिर भी ने ऐसा करना चाहती हैं।
वहीं, गिरफ्तारी के पंचनामे में कहा गया है कि जब शाम 7 बजे तलाशी खत्म हुई, तो खुद को कविता के भाई, वकील और अन्य रिश्तेदार होने का दावा करने वाले लगभग 20 लोग बिना कोई पहचान पत्र दिखाए जबरदस्ती परिसर में दाखिल हुए, जिससे हंगामा मच गया।












Click it and Unblock the Notifications