BRS नेता के कविता गिरफ्तार, दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED का एक्शन
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने बीआरएस एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने मामले में कई राउंड की पूछताछ के बाद ये एक्शन लिया है।
गिरफ्तार करने के बाद ईडी के कविता को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है। बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर आज ही ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान अधिकारियों ने बीआरएस नेता से दिल्ली शराब नीति से जुड़े घोटाला मामले में करीब 4 घंट तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि ईडी के समन के खिलाफ कविता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई। हालांकि, उन्हें सर्वोच्च अदालत से भी राहत नहीं मिली। मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। वहीं इससे पहले ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को के कविता के हैदराबाद आवास से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं बीआरएस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस एक्शन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। ईडी के एक्शन के दौरान पूर्व मंत्री केटीआर और हरीश राव के साथ बड़ी संख्या में बीआरएस कार्यकर्ता पहले ही कविता के घर पर पहुंचे थे। इस दौरान ईडी के अधिकारियों और केटीआर के बीच नोकझोंक भी हुई और बीआरएस कार्यकर्ताओं ने मोदी और ईडी अधिकारियों के खिलाफ नारे भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications