Telangana: फ्री बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पर BRS का हमला, टी हरीश राव बोले- किसान विरोधी बेनकाब
तेलंगाना के वित्त मंत्री व दिग्गज बीआरएस नेता टी हरीश ने राज्य में किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों की खिंचाई की। मंत्री टी हरीश ने कहा की राज्य के किसानों को दोनों दल वर्षों से गुमराह कर रहे थे। जबकि बीआरएस की सरकार ने उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी किया है।
कृषि पंप सेट पर मीटर लगाने के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सराकर को निशाने पर लेते हुए टी हरीश ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर तथ्यों का खुलासा होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों बेनकाब हो गए हैं। बीआरएस नेता ने दावा किया कि भाजपा नेता वर्षों से इस मुद्दे पर झूठ बोल रहे थे। लेकिन अब बीजेपी ने स्थिति साफ कर दी है।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा नेता किस मुंह के अब किसानों के पास जा रही है। जबकि वे वर्षों से किसानों को फ्री बिजली देने के मुद्दे पर झूठ बोल रहे थे। टी हरीश ने कहा कि किस आधार पर अब एटाला राजेंदर, रघुनंदन राव और धर्मपुरी अरविंद जैसे नेता अब वोट मांगेंगे।
वहीं दूसरी और बीआरएस नेता केसीआर सरकार कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने दावे के साथ कहा कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव देश के एकमात्र नेता थे जिन्होंने संकल्प लिया था कि कृषि पंप सेटों पर मीटर नहीं लगेगा। जबकि 12 राज्यों में किसानों से कृषि पंप सेटों का बिल वसूला जा रहा है। ये वो राज्य हैं जहां या तो भाजपा की सरकार है फिर कांग्रेस की।
बीआरएस नेता ने भाजपा और कांग्रेस को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तेलंगाना में भाजपा या फिर कांग्रेस में से किसी भी दल की सरकार बन जाएगी तो यहां किसानों के हितों से फिर से खिलवाड़ होगा। इन दलों की सरकार राज्य के किसानों को फ्री बिजली देना बंद कर देगी।
वहीं तेलंगाना की वित्तीय स्थिति पर सीतारमण की टिप्पणियों के जवाब में टी हरीश ने कहा कि 2014 के बाद से लगातार तेलंगाना की प्रतिव्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि 2014 में, तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख रुपये थी, जो 2023 में दोगुनी से अधिक बढ़कर 3.17 लाख रुपये हो गई।












Click it and Unblock the Notifications