'तेलंगाना में तीसरी बार बनेगी BRS की सरकार, गुलाबी पार्टी की लहर', MLC के. कविता का दावा
तेलंगाना में सीएम केसीआर एक अलावा पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे समर्थन को लेकर बीआरएस दिग्गजों के हौसले बुलंद है। ऐसे में बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि इस बार फिर से राज्य में गुलाबी पार्टी की लहर है। कविता ने कहा है कि ये पहला मौका होगा जब राज्य के गठन के बाद से लगातार तीसरी सरकार बीआरएस की होगी।
बीआरएस एमएलसी के कविता ने इस हफ्ते बुधवार को बोधन में प्रजा आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान कविता ने तेलंगाना आंदोलन में कांग्रेस और भाजपा नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने रायथु बंधु और रायथु बीमा के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का अहंकार है, जो उसे ले डूबा।
बीआरएस एमएलसी ने सवाल किया कि जब बीआरएस ने तेलंगाना राज्य आंदोलन शुरू किया था तब कांग्रेस और भाजपा नेता कहां थे।

बीआरएस सरकार के कार्यों को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने दूरदराज के इलाकों में भी हर घर के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है। वहीं बीआरएस एमएलसी ने तेलंगाना के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। के कविता ने कहा कि टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना आंदोलन के दौरान अलग राज्य के लिए लड़ने वालों के खिलाफ बंदूक तान दी थी।
वहीं तेलंगाना सरकार में मंत्री व दिग्गज बीआरएस नेता टी हरीश राव ने भी कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे से मिले हुए हैं। दोनों दलों ने दुब्बाका और मुनुगोडे विधानसभा उपचुनाव में ऐसा ही किया था। मंत्री राव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के सामने पहले ही आत्मसमर्पण कर चुकी है।
हरीश राव तेलंगाना आंदोलन के समय को याद करते हुए कहा कि ये पहला मौका नहीं है जब भाजपा और कांग्रेस की सांठगांठ समाने आई है। इससे पहले जब भाजपा सरकार ने तेलंगाना के सात मंडलों का आंध्र प्रदेश में विलय किया तो कांग्रेस ने इसका समर्थन किया। वहीं भाजपा के साथ बीआरएस के संपर्क को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि केवल अल्पसंख्यकों के वोटों के लिए कांग्रेस यह अफवाह फैला रही है कि बीआरएस और भाजपा एकजुट हैं।












Click it and Unblock the Notifications