'BRS की लड़ाई बीजेपी- कांग्रेस की सामंती विचारधारा से है', केटीआर का बड़ा हमला
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी सामने आ रही है। सीएम केसीआर ने कांग्रेस पर तेलंगाना के लोगों को साथ झूठे वादे करने का आरोप लगाया। वहीं अब बीआरएस नेता केटी रामाराव ने कहा है कि उनकी पार्टी कांग्रेस की सामंतवादी विचारधारा के साथ संघर्ष कर रही है।
बीआरएस नेता केटीआर ने इस बार के तेलंगाना चुनाव को जनता के लिए बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर का चुनाव दिल्ली दोरालु (दिल्ली के सामंती प्रभु) और तेलंगाना प्रजालु (लोग) के बीच लड़ाई होगी। केटीआर ने कहा कि यह चुनाव तेलंगाना का भविष्य तय करेगा। बीआरएस के दिग्गज नेता व तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने दावा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही तेलंगाना सरकार के अधिकारों को सीमित करना चाहती हैं। बीआरएस नेता ने कहा कि इस बार तेलंगाा में बीआरएस की जीत का असर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में प्रभाव पड़ेगा।

केटीआर ने इस इस हफ्ते बुधवार को कथलापुर मंडल में रैली के दौरान कहा कि देश के दो बड़े राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस बीआरएस की लगातार टांग खींचने में लगे रहते हैं। लेकिन सीएम केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में कई बड़े कार्य किए। कथलापुर मंडल में बीआरएस उम्मीदवार लक्ष्मीनरसिम्हा राव के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे बीआरएस नेता ने कहा, "यह सिर्फ बीआरएस उम्मीदवार लक्ष्मीनरसिम्हा राव और उनके विरोधियों के बीच का चुनाव नहीं है। यह ऐसा चुनाव है जो तेलंगाना का भविष्य तय करेगा। इसलिए लोगों को अपने वोट का प्रयोग करने से पहले सावधानी से सोचना चाहिए।"
केटीआर ने कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा कि जिस पार्टी की सरकार तीन घंटे भी किसानों को बिजली नहीं दे पाई वो कैसा विकास करेगी, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। केटीआर कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो बिजली की समस्याएं फिर से शुरू हो जाएंगी। क्योंकि तेलंगाा प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बार-बार ये बात कह चुके हैं। केटीआर ने याद दिलाया कि रेड्डी ने किसानों के लिए तीन घंटे बिजली आपूर्ति को पर्याप्त बताया था।












Click it and Unblock the Notifications