पॉडकास्ट वाला प्यार: पलेंद्र के Video देख इंप्रेस हुई ब्रिटेन की नर्स, सात समुंदर पार कर आईं आगरा

हन्ना और पलेंद्र के बीच बातचीत कोविड लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी और धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई।

British

nurse
married
to
indian
in
Agra:
फिल्म
विश्वात्मा
में
सनी
देओल
और
दिव्या
भारती
का
एक
गाना
है-
सात
समंदर
पार
मैं
तेरे
पीछे-पीछे
गई...।
यूपी
के
आगरा
में
कुछ
ऐसा
ही
हुआ
है।
यहां
आगरा
के
रहने
वाले
पलेंद्र
सिंह
से
शादी
करने
के
लिए
ब्रिटेन
की
हन्ना
होवित
भारत
चली
आईं
और
हिंदू
रीति-रिवाज
से
शादी
की।
हन्ना
होवित
पेशे
से
नर्स
हैं
और
पलेंद्र
सिंह
एक
प्राइवेट
कंपनी
में
मार्केटिंग
मैनेजर।
हन्ना
और
पलेंद्र
की
लव
स्टोरी
भी
काफी
रोचक
है,
दरअसल
दोनों
के
बीच
बातचीत
कोविड
लॉकडाउन
के
दौरान
शुरू
हुई
थी
और
धीरे-धीरे
ये
बातचीत
प्यार
में
बदल
गई।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

धार्मिक पॉडकास्ट से जुड़ा दोनों के बीच रिश्ता

धार्मिक पॉडकास्ट से जुड़ा दोनों के बीच रिश्ता

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 26 साल की हन्ना होवित, 28 साल के पलेंद्र सिंह के प्यार में उस वक्त पड़ीं, जब कोविड लॉकडाउन के दौरान पलेंद्र ने धार्मिक पॉडकास्ट बनाए। इन पॉडकास्ट को सुनकर हन्ना इतनी इंप्रेस हुईं कि वो मन ही मन पलेंद्र को पसंद करने लगीं। तीन साल तक दोनों के बीच ऑनलाइन डेटिंग हुई और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

हिंदू रीति-रिवाज से की दोनों शादी

हिंदू रीति-रिवाज से की दोनों शादी

शादी के लिए हन्ना होवित मैनचेस्चर से सफर कर भारत पहुंची और शनिवार को आगरा में 'गढ़े का नगला' गांव के शिव शक्ति मंदिर में पलेंद्र सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी में गांव के स्थानीय लोग और पलेंद्र सिंह के परिवार के लोग शामिल हुए। पलेंद्र से शादी के बाद अब हन्ना भारत में ही बसना चाहती हैं। किसान परिवार से आने वाले पलेंद्र भी हन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधकर खुश हैं।

'अब हिंदी भी सीख रही हूं'

'अब हिंदी भी सीख रही हूं'

हन्ना होवित और पलेंद्र सिंह की शादी कराने वाले पुजारी विवेकानंद गिरी ने बताया, 'दूल्हे और दुल्हन की आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी वैदिक रीति-रिवाज से कराई गई। दुल्हन ने शादी के लिए भारतीय परंपरा के मुताबिक ड्रेस पहनी और पूरी प्रक्रिया में दिल से हिस्सा लिया।' वहीं, भारतीय संस्कृति से प्रभावित हन्ना ने कहा, 'हम दोनों की ही रूचि अध्यात्म में है और हमारे बीच एक रिश्ता बनने की वजह भी यही रही। जब मैंने अपने परिवार को पलेंद्र से शादी करने की बात बताई, तो वो खुशी-खुशी मान गए। मैं अब हिंदी सीख रही हूं और जल्दी ही भारतीय परंपराओं में रमना चाहती हूं।'

तीन साल की ऑनलाइन डेटिंग के बाद शादी

तीन साल की ऑनलाइन डेटिंग के बाद शादी

शादी को लेकर पलेंद्र सिंह ने बताया, 'हम दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से मिले। हन्ना और मैं दोनों ही धार्मिक मुद्दों पर पॉडकास्ट बनाते थे। इसके बाद हम दोनों ने एक दूसरे को फॉलो किया और बातें करने लगे। कुछ समय बाद मैंने हन्ना को प्रपोज किया और उन्होंने भी 'हां' बोल दिया। तीन साल की ऑनलाइन डेटिंग के बाद आज हम दोनों एक दूसरे के हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+