British-Indian: कौन हैं विराज मुंगले? जो कार चलाकर लंदन से ठाणे पहुंचे मां से मिलने, ऐसा था 18 हजार KM का सफर
Who is Virajit Mungale: मां से मिलने के लिए एक बेटे की अनोखी यात्रा चर्चाओं में है। उसने विदेश से बाय कार यात्रा की, जो कि लंदन से चलकर महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचा अपनी एसयूवी से। इस सफर में उसको 59 दिन का लंबा वक्त लगा और 18 हजार किमी लंबा रास्ता तय किया।
इस शख्स का नाम विराज मुंगाले हैं, जो कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। अब सोशल मीडिया पर मां से मिलने के लिए आए युवक की अनोखी यात्रा की चर्चा हो रही हैं। कई देशों के होकर भारत पहुंचा शख्स अपनी मां से मिला है।

विराज के लिए 59 दिन, 16 देश से होते हुए लगभग 18,300 किलोमीटर की यात्रा करके भारत पहुंचना आसान नहीं थी। अपने सफर के दौरान अलग-अलग देशों के होते हुए उन्होंने मौसम की मार को झेला।
रात में कार चलाने से बचते थे विराज?
शख्स एसयूवी को लंदन से ठाणे तक चलाकर पहुंचा, जो कि उसका रास्ता यूके, फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और भारत सहित 16 देशों से होकर निकला। विराज के मुताबिक वो रोजाना करीब 400 से 600 किलोमीटर की जर्नी करता था। हालांकि कभी-कभी उन्होंने 1,000 किलोमीटर तक का भी सफर किया, हां लेकिन उन्होंने बताया कि वो हमेशा रात में ड्राइविंग से बचते थे और सुरक्षा को प्राथमिकता देते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराज ने प्रत्येक देश से अनुमति और कानूनी मंजूरी की सावधानीपूर्वक व्यवस्था की और यात्रा के लिए अपनी नौकरी से दो महीने की छुट्टी ली थी।
काठमांडू तक नेपाली दोस्त ने दिया साथ
यात्रा के दौरान उनके साथ काठमांडू तक उनके मित्र रोशन श्रेष्ठ भी मौजूद रहे। ऐसे में काठमांडू तक उनको रोशन के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें 5200 मीटर की ऊंचाई पर होने वाली बीमारी और मौसम की स्थिति शामिल थी।
विराज ने बताया कि बर्फ और ठंड के कारण यात्रा कठिन थी, लेकिन अनुभव इसके लायक था। रास्ते में यूके, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया, रूस, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, तिब्बत, नेपाल और अंत में भारत शामिल था। विराज मुंगाले ने कहा कि वह फ्लाइट से यूके लौटेंगे और अपनी एसयूवी जहाज से लाएंगे।
कहां से मिली साहसिक यात्रा की प्रेरणा?
विराज ने बताया कि उनको इस तरह से साहसिक यात्रा की प्रेरणा ऐतिहासिक सिल्क रूट के प्रेरित थी। उन्होंने अपनी यात्रा की इस तरह की कहानियों से प्रेरित करार दिया। वहीं लंबे सफर के बाद अपनी मां से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी थकान दूर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications