बिहार में एक और पुल भरभराकर गिरा, टूटा कई गांवों से संपर्क, देखें Video
बिहार में एक और नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। सीवान जिले के पटेढ़ा और गरौली गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। एक सप्ताह के अंदर बिहार में ये दूसरी घटना है। जिसमें सीवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा।
घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है। गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल काफी जर्जर हो चुका था।

अररिया के बकरा नदी पर बना निर्माणाधीन पुल के गिरने के बाद सिवान में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। ब्रीज टूटने की घटना सीवान जिले की है। महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत के बीच का संपर्क टूट चुका है। इस पुल से लोग रोजाना आते जाते थे लेकिन अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
VIDEO | Bihar: A bridge between Patedha and Garauli villages of Siwan district collapsed earlier today.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/pfWpHfCN0y
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2024
ब्रिज हादसे को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल गिरने से पहले तेज आवाज आई। लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि जब घटना हुई पुल पर कोई मौजूद नहीं था। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कैसे पुल बीच से टूटकर गिर गया।












Click it and Unblock the Notifications