रिबन काटते ही धराशायी हो गया पुल, उद्घाटन करने गईं महिला ऑफिसर को गोद में लेकर कूदा शख्स, बची जान, VIDEO VIRAL

बरसाती मौसम में लोगों की आवाजाही आासान बनाने के लिए पुल का निर्माण किया गया। 6 सितंबर को इसका उद्घाटन करने के लिए अधिकारी पहुंचे। उद्घाटन के वक्त ही पुल धराशायी हो गया। सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह महिला अधिकारी की जान बचाई।

नई दिल्ली, 07 सितंबर: बरसाती मौसम में लोगों की आवाजाही आासान बनाने के लिए पुल का निर्माण किया गया। 6 सितंबर को इसका उद्घाटन करने के लिए अधिकारी पहुंचे। उद्घाटन के वक्त ही पुल धराशायी हो गया। सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह महिला अधिकारी की जान बचाई। महिला अधिकारी को गोद में उठाकर किसी तरह जान बचाई। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स इसपर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में एक पुल का उद्घाटन करने के लिए कुछ अधिकारी पहुंचे थे। जैसे ही महिला अधिकारी ने लाल रिबन काटने के लिए कैंची निकाली, उसी वक्त पुल ढह गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां लोग निर्माण की गुणवत्ता का मजाक उड़ा रहे हैं।

लोगों की आवाजाही आसान के लिए बनाया था पुल

लोगों की आवाजाही आसान के लिए बनाया था पुल

स्थानीय खामा प्रेस समाचार एजेंसी के अनुसार, बारिश के मौसम में स्थानीय लोगों को नदी पार करने में मदद करने के लिए छोटा पुल बनाया गया था। पुल का उद्घाटन करने के लिए पुरुष अधिकारी समेत एक महिला भी आई थीं। उद्घाटन के वक्त ही पुल धड़ाम हो गया।

उद्घाटन करते ही पुल धड़ाम

उद्घाटन करते ही पुल धड़ाम

उद्घाटन करने के लिए पुल के एक छोर पर बंधे लाल रिबन को काटना था। जैसे ही महिला ने रिबन काटने के लिए कैंची निकाली, पुल इतना लोड नहीं सह सका और गिर गया। पुल पर मौजूद अधिकारी बाल-बाल बचे।

बाल-बाल बची महिला अधिकारी

बाल-बाल बची महिला अधिकारी

वीडियो में दिख रहा है कि महिला अधिकारी मदद के लिए चिला रही है। जान बचाने के लिए वह कूदने को तैयार है। सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को गिरते पुल से पकड़ लिया।

यूजर्स ले रहे मजे

यूजर्स ले रहे मजे

बाकी अधिकारी भी मदद की गुहार लगाने लगे। हालांकि, गनीमत है कि पुल गिरने के बाद भी कोई अधिकारी नीचे नहीं गिरे। सुरक्षाकर्मियों ने सभी को सही सलामत उतार लिया। यूजर्स इसके बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा कि लगता है रिबन ने ही पुल को बांधे रखा था।

यह भी पढ़ें- पहली पत्नी को देखते ही अपनी शादी के रिसेप्शन से भाग गया दूल्हा, इसके बाद जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+