'भाभी का एटीट्यूड तो देखो', शादी में दिया दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट, खोलने के बाद दुल्हन हो गई गुस्सा, Video

सोशल मीडिया पर एक शादी की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर बैठी दुल्हन को दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसको दुल्हन ने नीचे फेंक दिया।

Bride Angry Video Viral

Bride Angry Video Viral: भारतीय शादी मस्ती-मजाक के बिना अधूरी है। शादियों में नाच-गाना धूम धड़का ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियों से जुड़ी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। दुल्हन की स्टेज पर एंट्री से लेकर वरमाला के दौरान हुई हंसी-मजाक से जुड़े तमाम वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए लेटेस्ट वीडियो में एक दुल्हन दूल्हे के दोस्तों से इस कदर नाराज हो गईं कि उसने दिया हुआ गिफ्ट की फेंक दिया।

शादियों में दूल्हे के दोस्त शरारत ना करे यह कोई सोच ही नहीं सकता। स्टेज पर वरमाला के दौरान का माहौल अपने आप में काफी मजाकिया होता है। इसके बाद फोटो सेशन में जमकर हंसी ठिठोली चलती है। ऐसे ही फंक्शन के दौरान एक दुल्हन दूल्हे के दोस्तों से उस वक्त नाराज हो गई, जब उनका दिया हुआ गिफ्ट उसने खोलकर देखा।

41 मिलियन व्यूज आए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। आसपास रिश्तेदार और मेहमान नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं। तभी दुल्हन को दूल्हे के दोस्तों ने पैक्ड गिफ्ट दिया, जिसको दुल्हन जब खोलकर देखती है तो उसके चेहरे की सारी रंगत उड़ जाती है और अपने साथ हुए इस शर्मनाक मजाक के बाद वो गिफ्ट नीचे फेंक देती है।

जानिए गिफ्ट में क्या था?

दरअसल, दूल्हे के दोस्तों ने मजाकिया तौर पर अपनी होने वाली भाभी को एक बच्चे को दूध पिलाने वाली बोतल गिफ्ट के तौर पर पैक कराके दी थी, जिसको देखने के बाद दुल्हन काफी गुस्से में नजर आती है और तुरंत बोतल को फेंक देती है। हालांकि दुल्हन को फिर से गिफ्ट की बोतल सौंप दी जाती, जिसको बाद में कोई और बोतल ले जाता है।

'भाभी का एटीट्यूड तो देखो'

यह वीडियो फेसबुक पर वायरल हो चुका है, जिसके फेसबुक यूजर बंटी ठाकुर ने शेयर किया है, जिसको 41 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में यूजर भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाभी का एटीट्यूड तो देखो। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कितनी बकवास मजाक है। एक अन्य ने लिखा भाभी गुस्सा हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+