चैनल की एक ब्रेकिंग न्यूज ने छीनी प्रत्याशी की 'उम्मीदवारी', कर्नाटक विधानसभा चुनाव में थी लड़ने की उम्मीद
बेंगलुरु। एक न्यूज चैनल की ब्रेकिंग न्यूज के चलते एक महत्वकांक्षी उम्मीदवार को चुनावी मैदान से बाहर होना पड़ा। मामला कर्नाटक है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। दरअसल हुआ यह कि कर्नाटक के एक स्थानीय न्यूज चैनल पर चार लोगों के गिरफ्तारी की ब्रेकिंग खबर चलाई गई। इसमें बेंगलुरु के एचएसआर ले आउट निवासी कांताराजू गौड़ा का नाम शामिल था। कांताराजू गौड़ा जेडीएस के स्टेट सेक्रटरी जनरल हैं और विधानसभा चुनाव में चित्रदुर्ग से लड़ने की उम्मीद थी।

यह ब्रेकिंग न्यूज व्हाट्सएप पर इसकदर फैली कि कांताराजू और उनके समर्थकें में हड़कंप मच गया। हालांकि इसके तुरंत बाद कांताराजू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और साफ किया कि उन्हें नहीं बल्कि किसी और को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन तबतक से बात इस तरह वायरल हो चुकी थी लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। इसके बाद रविवार को कांताराजू ने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चैनल के ब्रेकिंग न्यूज की क्लिप हर जगह चल रही है। कांताराजू ने कहा, 'विरोधियों ने इसे मेरे खिलाफ षडयंत्र के रूप में इस्तेमाल किया। यह मेरे लिए बहुत ज्यादा दर्दनाक है। मैं हर किसी के घर के जाकर स्पष्ट नहीं कर सकता इसलिए चुनाव न लड़ने का फैसला कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications