Live Updates: मध्य प्रदेश कैबिनेट का सोमवार को होगा विस्तार

Breaking News Live Updates in Hindi : केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है। इसके अध्यक्ष चुने गए संजय सिंह का निर्वाचन भी रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही आज जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रीगल के एक खेत से मोर्टार शेल बरामद हुआ। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने पुराने जंग लगे मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया।

Breaking News

तो वहीं दिल्ली से लेकर कश्मीर तक अब प्रचंड ठंड पड़ रही है, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तो वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी की तारीफ की है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Dec 24, 2023, 11:05 PM IST

नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को ध्वस्त

बीजापुर, छत्तीसगढ़: हिरोली गांव में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया
Dec 24, 2023, 10:06 PM IST

डीएमके सांसद को मीनाक्षी लेखी का जवाब

दिल्ली: डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "कुछ लोग शौचालय साफ करते हैं, जबकि कुछ लोग कूड़ा फैलाते हैं। देश को तय करना होगा कि उसे कूड़ा फैलाने वाले लोग चाहिए या सफाई करने वाले।"
Dec 24, 2023, 10:04 PM IST

मध्य प्रदेश कैबिनेट का होगा विस्तार

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "सोमवार दोपहर 3:30 बजे मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार होगा। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम फिर से डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे।"
Dec 24, 2023, 8:52 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने 'घटिया दवाओं' की वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया निर्देश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सचिव (स्वास्थ्य) को 'घटिया दवाओं' के स्थान पर शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि जनता को असुविधा न हो और मरीजों का इलाज निर्बाध रूप से जारी रहे।
Dec 24, 2023, 5:58 PM IST

करावल नगर के एक गोदाम में लगी भीषण आग

दिल्ली के करावल नगर में एक गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
Dec 24, 2023, 5:36 PM IST

जम्मू-कश्मीर में मिला जंग लगा विस्फोटक

जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने आज सांबा जिले में एक नियंत्रित विस्फोट में एक पुराने जंग लगे मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया। मोर्टार शेल सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रीगल के एक खेत में पड़ा मिला।
Dec 24, 2023, 4:53 PM IST

WFI के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए एक तदर्थ समिति बनाने का निर्देश

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के मामलों के प्रबंधन और नियंत्रण के लिए एक तदर्थ समिति बनाने को कहा है।
Dec 24, 2023, 4:23 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुराड़ी मामले में जांच समिति गठित करने का दिया आदेश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में तुरंत स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है।
Dec 24, 2023, 3:13 PM IST

आने वाले पहलवानों को न्याय मिले: साक्षी मलिक

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर पहलवान साक्षी मलिक का कहना है, "मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन चाहती हूं कि आने वाले पहलवानों को न्याय मिले।"
Dec 24, 2023, 2:52 PM IST

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से गिराए गए 6 IED समेत हथियार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास एक ड्रोन से गिराए गए पैकेज से 6 आईईडी, एक ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
Dec 24, 2023, 2:45 PM IST

'मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है'

मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है-बृजभूषण शरण सिंह
Dec 24, 2023, 2:34 PM IST

'कुश्ती संस्था से मेरा कोई संबंध नहीं'

'कुश्ती संस्था से मेरा कोई संबंध नहीं': WFI के निलंबन पर जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बृज भूषण सिंह
Dec 24, 2023, 2:30 PM IST
हरियाणा

यह पहलवानों की भलाई के लिए हुआ है-साक्षी मलिक

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर पहलवान साक्षी मलिकका कहना है, 'यह पहलवानों की भलाई के लिए हुआ है।'
Dec 24, 2023, 2:17 PM IST

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज

राहुल गांधी कुछ न कुछ कहते रहते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या देश उन्हें गंभीरता से लेता है-बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद
Dec 24, 2023, 1:40 PM IST

नड्डा से मिले बृजभूषण शरण सिंह

बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की है। निलंबन को लेकर WFI सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकता है।
Dec 24, 2023, 1:29 PM IST
गुजरात

'आत्मनिर्भर भारत' की कल्पना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' की कल्पना की है। यह एक बहुत बड़ी कल्पना है। अंतरिक्ष और रक्षा में स्वतंत्र होना भी इसमें शामिल है।
Dec 24, 2023, 1:12 PM IST

नवनिर्वाचित WFI के निलंबन पर क्या था संजय सिंह का रिएक्शन

'कोई पत्र नहीं मिला है', खेल मंत्रालय द्वारा नवनिर्वाचित WFI को निलंबित करने पर क्या था संजय सिंह का रिएक्शन
Dec 24, 2023, 1:06 PM IST
उत्तराखंड

'सनातन था, है और हमेशा रहेगा'

हरिद्वार के कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में 'दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव' में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "...सनातन था, है और हमेशा रहेगा।'
Dec 24, 2023, 12:52 PM IST
झारखंड

'मैं फ्लाइट में था...'

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर संजय सिंह (जिन्हें डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष चुना गया) का कहना है, "मैं फ्लाइट में था। मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है।"
Dec 24, 2023, 12:24 PM IST
महाराष्ट्र

घबराए नहीं और सावधानी बरतें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "कोरोना को लेकर मैंने समीक्षा बैठक की है...पूरी यंत्रणा को अलर्ट किया गया है। मेरी लोगों से अपील है कि वे घबराए नहीं और सावधानी बरतें।"
Dec 24, 2023, 12:23 PM IST
दिल्ली

पड़ाव उधमपुर और कठुआ भी होगा

30 दिसंबर से शुरू होने वाली कटरा से दिल्ली तक नई वंदे भारत का पड़ाव उधमपुर और कठुआ में भी होगा: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया
Dec 24, 2023, 11:47 AM IST

WFI President Suspend:सरकार ने नए कुश्ती संघ को किया निलंबित

WFI President Suspend: सरकार ने नए कुश्ती संघ को किया निलंबित, संजय सिंह के सभी फैसले पर रोक
Dec 24, 2023, 11:44 AM IST
उत्तर प्रदेश

सपा मुख्यालय में ब्राह्मण महापंचायत आज

सपा मुख्यालय में ब्राह्मण महापंचायत आज, अखिलेश यादव रहेंगे मौजूद।
Dec 24, 2023, 11:37 AM IST

नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह भी सस्पेंड

खेल मंत्रालय ने WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है।
Dec 24, 2023, 11:27 AM IST

नई संस्था की मान्यता रद्द

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नई संस्था की मान्यता रद्द कर दी है।
Dec 24, 2023, 11:13 AM IST
अरुणाचल प्रदेश

यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 'यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।'
Dec 24, 2023, 10:26 AM IST
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में उड़ानें प्रभावित

कोलकाता में कोहरे के कारण हवाईअड्डा परिचालन बाधित, लोग परेशान हैं।
Dec 24, 2023, 10:04 AM IST
उत्तराखंड

'दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव'

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ श्री हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में 'दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव' का उद्घाटन किया।
Dec 24, 2023, 9:21 AM IST
जम्मू कश्मीर

एसएसपी की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या की
Dec 24, 2023, 9:20 AM IST
पश्चिम बंगाल

सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता पाठ

कोलकाता में आज सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+