Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरूपति पहुंचे

Breaking News Live Updates : पीएम मोदी ने आज तेलंगाना में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वहीं अपने रेडियो मासिक कार्यक्रम मन की बात से लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा केंद्र ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखा है।

Breaking News

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Nov 26, 2023, 11:58 PM IST

स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 429 को तकनीकी खराबी के चलते वापस बे पर भेजा गया। विमान के समय में परिवर्तन किया गया है।
Nov 26, 2023, 11:39 PM IST

यशस्वी जयसवाल मैन ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी के लिए यशस्वी जयसवाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है।
Nov 26, 2023, 11:33 PM IST

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की।
Nov 26, 2023, 10:13 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरूपति पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरूपति पहुंचे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया: PMO
Nov 26, 2023, 9:04 PM IST

दिल्ली: बैग से मिला युवती का शव

दिल्ली: विश्वास नगर के एक कमरे में संदिग्ध बैग के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई और बैग खोलने पर एक युवती (23) का गला घोंटा हुआ शव बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Nov 26, 2023, 7:37 PM IST

'आयुष्मान आरोग्य मंदिर'

केंद्र ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलने के लिए एक पत्र भेजा है।
Nov 26, 2023, 7:06 PM IST

पूरी दुनिया भारत के विकास का इंतजार कर रही- भागवत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "पहले योग को नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब दुनिया हर साल 21 जून को योग दिवस मनाती है। पूरी दुनिया भारत के विकास का इंतजार कर रही है।"
Nov 26, 2023, 6:07 PM IST

श्रीनगर: इमारत में लगी आग

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आग लग गई. मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ''आग एक इमारत में लगी। मौके पर 18 फायर टेंडर मौजूद हैं। 78% आग पर काबू पा लिया गया है और अगले 1-1.5 घंटों में पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। फायर फाइटर को मामूली चोट आई है चोटें। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
Nov 26, 2023, 6:00 PM IST

दुबई की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2023 तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे: विदेश मंत्रालय
Nov 26, 2023, 5:24 PM IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर पीसी

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने 30 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
Nov 26, 2023, 4:13 PM IST

आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर: अंसार-गज़वातुल-हिंद (एजीएच) के एक आतंकवादी सहयोगी को हबदीपोरा क्रॉसिंग पर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। यूए(पी) एक्ट के तहत शोपियां में मामला दर्ज किया गया है।
Nov 26, 2023, 3:36 PM IST

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब: मोहाली के बहलोलपुर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। SHO शिव कुमार का कहना है, "हमें वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिली कि कुछ चोरों ने अमृतसर से एक कार चुराई है और मोहाली की ओर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की, वे कार छोड़कर भाग गए। इलाके में तलाशी की जा रही है।"
Nov 26, 2023, 3:10 PM IST

चीन में फैले निमोनिया को लेकर भारत में अलर्ट

चीन में निमोनिया के प्रकोप के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से तत्काल तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर श्वसन संबंधी बीमारियों के खिलाफ तैयारियों के उपायों की सक्रिय समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल तैयारी उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी है।
Nov 26, 2023, 2:35 PM IST

KCR को भी भागना पड़ा- पीएम मोदी

तेलंगाना चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य के दौरे पर हैं, जहां तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री इसे (तेलंगाना) अपनी जागीर मानते हैं। KCR को आखिर दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? वहां क्यों जाना पड़ा? कांग्रेस के राहुल गांधी को भी अमेठी छोड़कर केरल में भागना पड़ा था, KCR को भी भागना पड़ा है। इसका एक कारण भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार एटाला राजेंदर हैं और दूसरा कारण किसानों और गरीबों का गुस्सा है।"
Nov 26, 2023, 1:48 PM IST
मध्य प्रदेश

शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को रौंदा

शहडोल में खनन माफियाओं ने सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल को ट्रैक्टर से कुचल दिया।
Nov 26, 2023, 1:42 PM IST
तेलंगाना

पुरस्कार स्वयं ही सम्मानित हो जाते हैं

पद्म पुरस्कारों की परंपरा हमने ऐसी बनाई है कि पुरस्कार स्वयं ही सम्मानित हो जाते हैं: PM मोदी
Nov 26, 2023, 1:41 PM IST

पीड़ितों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Nov 26, 2023, 1:40 PM IST
पंजाब

चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर सुरक्षा कड़ी

केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर सुरक्षा कड़ी।
Nov 26, 2023, 1:21 PM IST
दिल्ली

पिछले 11 वर्षों में AAP को जितना निशाना बनाया गया है...

AAP के स्थापना दिवस पर, दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में, पिछले 11 वर्षों में AAP को जितना निशाना बनाया गया है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल को नहीं बनाया गया है, 11 साल में हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे। देश की सभी एजेंसियों को AAP के पीछे लगा दिया गया। लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला। यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। मेरा दिल भारी है, यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर यहां हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाला गया है, भाजपा अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा कोई भी विधायक न तो बिका और न ही टूटा।
Nov 26, 2023, 12:14 PM IST

'PM मोदी की बात समाज के हर वर्ग तक पहुंचती है'

पार्टी और राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री मोदी की बात समाज के हर वर्ग तक पहुंचती है, मन की बात पर बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
Nov 26, 2023, 11:32 AM IST

कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की शुभकमानाएं।आज के लिए बस इतना ही, नमस्कार।
Nov 26, 2023, 11:31 AM IST

स्वच्छता एक दिन या एक सप्ताह का अभियान नहीं

स्वच्छता एक दिन या एक सप्ताह का अभियान नहीं है बल्कि यह जीवन पर्यंत लागू करने का प्रयास है।
Nov 26, 2023, 11:30 AM IST

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की मानसिकता बदल दी है। #मनकीबात
Nov 26, 2023, 11:27 AM IST

सांस्कृतिक विरासत

प्रत्येक गांव में त्योहारों की तरह, विविध नृत्य शैलियों की भी अपनी सांस्कृतिक विरासत होती है,इस पर हर किसी को गर्व होना चाहिए।
Nov 26, 2023, 11:24 AM IST

नारी शक्ति वंदन अधिनियम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संकल्प शक्ति का, लोकतंत्र के संकल्प की ताकत का एक उदाहरण है।
Nov 26, 2023, 11:23 AM IST

'इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन'

'इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन' भारत के युवाओं की पहचान हैं।
Nov 26, 2023, 11:22 AM IST

लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं

लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। यह एक उत्साहवर्धक संकेत है।
Nov 26, 2023, 11:21 AM IST

'वोकल फॉर लोकल' की सफलता

'वोकल फॉर लोकल' की सफलता 'विकसित भारत' के द्वार खोल रही है। #मनकीबात
Nov 26, 2023, 11:16 AM IST

भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे

हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे--PM मोदी
Nov 26, 2023, 11:15 AM IST

संविधान सभा

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था-PM मोदी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+