दिल्ली विधानसभा का सत्र कल से होगा शुरू , DTC पर कैग की रिपोर्ट की जाएगी पेश

Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 23 मार्च 2025 का दिन है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिले कैश का मुद्दा आज सुर्खियों में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। आरएसएस (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का आज आखिरी दिन है। आईपीएल के दूसरे दिन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

breaking news

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप लाइव ब्लॉग पर बने रहें

LIVE Feed
Mar 23, 2025, 4:31 PM IST

संभल: जफर अली को पूछताछ के लिए बुलाया गया

उत्तर प्रदेश: संभल के जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली को उनके बेटे के साथ पूछताछ के लिए संभल पुलिस स्टेशन बुलाया गया।
Mar 23, 2025, 4:24 PM IST

दिल्ली की जनता समर्पित होगा बजट: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 2025 पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, '...आने वाला बजट दिल्ली की जनता को समर्पित बजट होगा। हमारे(भाजपा) संकल्प पत्र में हमने जो वादे किए हैं, यह उससे संबंधित बजट होगा और मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि जब मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगी तो दिल्ली के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ सौगात अवश्य मिलेगी... आने वाला बजट दिल्ली की जनता द्वारा तैयार किया गया बजट होगा क्योंकि लगातार मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से बातचीत करती रही हैं...केंद्र सरकार से जितना सहयोग हमें मिलना चाहिए उतना सहयोग हमें मिल भी रहा है जिसका असर आपको आगामी बजट में दिखाई देगा।'
Mar 23, 2025, 4:19 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर हम चिंतित: पवन खेड़ा

बिहार: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर कहा, "यह चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर तो हम चिंतित हैं ही लेकिन हमारी चिंता बिहार के लिए अधिक है। इस तरह के नेतृत्व यदि बिहार के पास है तो बिहार कितना महफूज होगा या उसके हित कितने सुरक्षित रह सकते हैं?"
Mar 23, 2025, 3:09 PM IST

दिल्ली विधानसभा का सत्र कल से होगा शुरू , DTC पर कैग की रिपोर्ट की जाएगी पेश

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल सोमवार 24 मार्च से शुरू होगा। उम्मीद है कि DTC पर कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
Mar 23, 2025, 12:37 PM IST

जम्मू-कश्मीर: कंगन सोनमर्ग सड़क पर हादसा, 3 पर्यटकों की मौत, 14 घायल

गंदेरबल जिले के गुंड कंगन इलाके के पास एक दुखद दुर्घटना में कम से कम तीन पर्यटकों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हैं। यह घटना तब हुई जब पर्यटकों के एक समूह को ले जा रही एक टोयोटा इटियोस बस से टकरा गई।
Mar 23, 2025, 12:34 PM IST

विसावदर विधानसभा उपचुनाव: AAP ने गोपाल इटालिया को बनाया उम्मीदवार

AAP ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Mar 23, 2025, 10:12 AM IST

दिल्ली के डियर पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव

दिल्ली के डियर पार्क में पेड़ से युवक-युवती का शव लटका हुआ मिला है। इस खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।
Mar 23, 2025, 9:00 AM IST

परिसीमन पर बोले डीके शिवकुमार- अन्नामलाई बहुत जरूरी नहीं हैं, उन्हें कुछ नहीं पता

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा परिसीमन को 'आर्टिफिशियल मुद्दा' बताए जाने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "अन्नामलाई यहां बहुत जरूरी नहीं हैं। यह अहम है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देश को क्या संदेश दे रहे हैं। अन्नामलाई को कुछ नहीं पता। वह बस अपना काम कर रहे हैं, अपनी पार्टी के प्रति अधिक वफादारी दिखाना चाहते हैं। वह अपने राज्य के प्रति वफादारी नहीं दिखा रहे हैं। वह अपनी पार्टी के प्रति वफादारी दिखा रहे हैं। उन्हें अपना काम करने दें..."
Mar 23, 2025, 8:01 AM IST

बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसा, 4 की हुई मौत

बिहार के बेगूसराय में बारात से अपने घर लौट रहे स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत भीषण सड़क हादसे में हो गई है। बेगूसराय SDPO सुबोध कुमार ने कहा, "कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और लौटने के क्रम में तेजी और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई... अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है... घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे 'बारात' से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई... दुर्घटना सुबह 3:50 बजे की बताई जा रही है..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+