Breaking: उधमपुर पहुंचे राजनाथ सिंह, सैनिकों के साथ मनाएंगे योग दिवस, बढ़ाया हौसला

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शुक्रवार 20 जून 2025 का दिन है। इजरायल और ईरान में संघर्ष जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सीवान दौरे पर हैं। सीवान में पीएम मोदी PM आवास योजना की पहली किस्त सौंपी। पीएम मोदी 5 महीने में चौथी बार बिहार पहुंचे हैं। बिहार के बाद पीएम मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। गोरखपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू की गई है। देशभर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। एयर इंडिया प्लेन क्रैश के एक हफ्ते बीत चुके हैं, लगभग सभी शवों का DNA सैंपल किए जा चुके हैं।

Breaking News

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jun 20, 2025, 7:22 PM IST

राजनाथ सिंह उधमपुर में सैनिकों संग मनाएंगे योग दिवस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री कल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचने पर भारतीय सेना के जवानों से मिले। रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद थे।
Jun 20, 2025, 6:30 PM IST

'देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा, यह मोदी की गारंटी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यह मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है। परिणामस्वरूप, नक्सल संबंधी हिंसा अब सिर्फ 20 जिलों तक सीमित रह गई है।
Jun 20, 2025, 5:13 PM IST

PM मोदी 18,600 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Jun 20, 2025, 4:52 PM IST

PM मोदी भुवनेश्वर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वह 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
Jun 20, 2025, 4:42 PM IST

राहुल गांधी बोले- 'अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, ये बांध नहीं, पुल है'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, '' अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है ।अंग्रेजी जंजीर नहीं - जंजीरें तोड़ने का औजार है। BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे - क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें। आज की दुनिया में, अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृभाषा - क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है - और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।'' असल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पलटवार किया है।
Jun 20, 2025, 4:35 PM IST

PM नरेंद्र मोदी पहुंचे ओडिशा, भुवनेश्वर में किया रोड शो

बिहार के सीवान के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भुवनेश्वर में रोड शो किया। अभी कई कार्यक्रम में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे।
Jun 20, 2025, 4:25 PM IST

ईरान ने अब तक इजरायल के कितने अस्पतालों पर अटैक किए?

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इजरायल ने राजधानी तेहरान स्थित एक अस्पताल पर शुक्रवार सुबह बमबारी की। मंत्रालय का दावा है कि 13 जून से शुरू हुए संघर्ष के बाद अब तक इजरायल तीन ईरानी अस्पतालों, छह एम्बुलेंस और एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र को निशाना बना चुका है। इससे पहले गुरुवार को ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के प्रमुख अस्पतालों में से एक — बीर्शेबा स्थित सोरोका मेडिकल सेंटर — पर मिसाइल हमला किया था। इस हमले के वक्त अस्पताल में करीब 700 मरीज भर्ती थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में कई मरीज और स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए, और अस्पताल की इमारत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। स्वास्थ्य सेवाओं को निशाना बनाने से दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय चिंता बढ़ती जा रही है।
Jun 20, 2025, 4:16 PM IST

ईरान का इजरायल पर फिर हमला, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के नजदीक गिराए मिसाइल

ईरान ने शुक्रवार इजरायल के बीर्शेबा शहर पर एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला बीर्शेबा में स्थित माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास हुआ, जिससे आसपास की रिहायशी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि धमाका काफी जोरदार था और आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार देखा गया।
Jun 20, 2025, 3:19 PM IST

क्लासरुम निर्माण घोटाला पर क्या बोलीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी?

क्लासरुम निर्माण घोटाला पर दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, "बीजेपी ने झूठे आरोप लगाने की आदत बना ली है। पिछले 10 सालों में AAP नेताओं के खिलाफ 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। ED, CBI, ACB, दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग ने छापेमारी की है - फिर भी किसी AAP नेता के पास से भ्रष्टाचार का एक भी रुपया नहीं मिला है। ये छापे सिर्फ इसलिए पड़ रहे हैं क्योंकि बीजेपी अपनी नाकाम सरकार से ध्यान हटाना चाहती है। आज दिल्ली में बिजली नहीं है, बिजली के दाम बढ़ गए हैं, साफ़ पानी नहीं है, स्कूलों की फ़ीस बढ़ रही है और झुग्गियाँ तोड़ी जा रही हैं। दिल्ली का हर नागरिक नाराज़ है और बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फर्जी मामलों का सहारा ले रही है।"
Jun 20, 2025, 3:14 PM IST

NASA ने टाला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिऑम मिशन-4 का प्रक्षेपण

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ट्वीट कर जानकारी दी कि नासा ने 22 जून को निर्धारित एक्सिऑम मिशन-4 के प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। इस मिशन में भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित चार सदस्यीय दल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होने वाला था।
Jun 20, 2025, 3:05 PM IST

पुणे-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट रद्द

एयर इंडिया ने 20 जून 2025 को पुणे से दिल्ली के लिए निर्धारित फ्लाइट AI2470 को रद्द कर दिया है। यह निर्णय तब लिया गया जब आने वाली उड़ान के सुरक्षित पुणे लैंड करने के बाद विमान को बर्ड हिट (पक्षी की टक्कर) का नुकसान पाया गया।
Jun 20, 2025, 2:42 PM IST

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का शुभारंभ:

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नाथू ला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Jun 20, 2025, 1:46 PM IST

पीएम मोदी बोले- RJD-कांग्रेस कहते हैं 'परिवार का साथ-परिवार का विकास'

सीवान दौरे पर पीएम मोदी ने कहा, ''हम सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं। ये RJD-कांग्रेस वाले 'परिवार का साथ-परिवार का विकास' की बात करते हैं।''
Jun 20, 2025, 1:43 PM IST

PM मोदी ने RJD और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पंजे-लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें करने का फिर से मौका ढूंढ रहे हैं। बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। ''
Jun 20, 2025, 1:26 PM IST

PM मोदी बोले- बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी बोले, ''आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं।और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।''
Jun 20, 2025, 1:16 PM IST

सीवान: PM मोदी ने किन-किन परियोजनाओं का शिलान्यास किया?

PM नरेंद्र मोदी ने जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
Jun 20, 2025, 12:59 PM IST

CM नीतीश बोले- NDA सरकार में बिहार के लिए बहुत कुछ किया गया है

सीएम नीतीश कुमार ने सीवान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जातिगत जनगणना के धन्यवाद। उन्होंने कहा कि NDA की सरकार में बिहार में बहुत फायदा हुआ है। सीएम नीतीश ने कहा, ''जब से यहां एनडीए की सरकार बनी है, तब से हमने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है... लेकिन उससे पहले जितनी भी सरकारें रहीं, जो आज बेकार की बातें करती रहती हैं, उन्होंने कभी कुछ नहीं किया। लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पाते थे, और उस समय बिहार में ऐसी बुरी स्थिति थी। क्या आपने पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ देखी है जितनी आज पीएम मोदी के लिए यहां जुटी है?"
Jun 20, 2025, 12:51 PM IST

सम्राट चौधरी बोले- पीएम मोदी, आप बिहार आते रहिए

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे नमामि गंगे के माध्यम से यहां 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी, आप बिहार आते रहिए। आप जब भी आते हैं, बिहार को सौगात देकर जाते हैं। बिहार आपके आने का इंतजार करता रहता है..."
Jun 20, 2025, 12:45 PM IST

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया और यात्रा की।
Jun 20, 2025, 12:39 PM IST

PM मोदी के बिहार दौरे पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

PM मोदी के बिहार दौरे पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "पीएम पहली बार नहीं आ रहे हैं। पहले भी हमने कहा है कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री एक बार नहीं 10 बार आएंगे। वे बिहार के लिए नहीं आ रहे हैं, बिहार के भले और विकास के लिए नहीं आ रहे हैं। वे भाजपा और NDA के लिए वोट मांगने आ रहे हैं...मढ़ौरा में लोकोमोटिव फैक्ट्री पहले से है कुछ नया नहीं है। वहां जो चीनी मिल बंद है उस पर पीएम को बोलना चाहिए। मढ़ौरा एक औद्योगिक शहर था उस पर बोलना चाहिए। पिछले 10-12 साल से लोग देख रहे हैं कि घोषणा होती है लेकिन कुछ होता नहीं है। पीएम को बताना चाहिए कि बिहार के बच्चों का पलायन कब रुकेगा। कम से कम इतनी फैक्ट्रियां कब लग जाएगी कि बिहार के लोगों को 10 हजार रुपए के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।"
Jun 20, 2025, 12:38 PM IST

PM मोदी दिखाएंगे पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आए हैं। पीएम वास्तव में बिहार राज्य से प्यार करते हैं और इसके विकास को लेकर चिंतित हैं।"
Jun 20, 2025, 12:34 PM IST

PM मोदी पहुंचे सीवान, थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए बिहार के सिवान पहुंचे। लोगों ने उत्साह के साथ पीएम मोदी का अभिवादन किया है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Jun 20, 2025, 11:08 AM IST

रविशंकर प्रसाद बोले- बिहार का विकास PM मोदी के हृदय में

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बिहार का विकास प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में है...हमारा काम बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का है।''
Jun 20, 2025, 10:09 AM IST

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया-जमशेदपुर हाईवे पर सड़क हादसा, 9 की मौत

पश्चिम बंगाल सड़क हादसा: : पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।
Jun 20, 2025, 10:01 AM IST

PM मोदी का बिहार दौरा, देखें पूरा शेड्यूल

आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी सिवान जिले के जसौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और ₹9,519 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पीएम ₹48,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का एक और शृंखला शुरू करेंगे। इन परियोजनाओं में ट्रांसफर करने योग्य योजनाएं, ऊर्जा एवं परिवहन पहलें शामिल हैं—जैसे नबीनगर सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट का दूसरे चरण का शिलान्यास और NH‑22, NH‑119A, NH‑319B जैसे जिले-राज्य मुख्य मार्गों की चौड़ीकरण परियोजनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+