भारत सरकार ने तुषार मेहता को फिर बनाया सॉलिसिटर जनरल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको हर क्षेत्र की खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी। सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट।

Breaking News Live Updates

LIVE Feed
Jul 01, 2023, 1:39 AM IST

राज्यपाल ने कॉल पर की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कूच बिहार की अपनी यात्रा के दौरान कॉल के माध्यम से पंचायत चुनाव हिंसा की शिकायतों पर कार्रवाई की।
Jul 01, 2023, 12:17 AM IST

ट्रकों को निकालने का काम जारी

रोहतास की सीओ डेहरी अनामिका कुमारी ने कहा कि सिंचाई का काम रात से ही शुरू है। लगभग 10 JCB काम पर लगे हैं, रास्ता बनाने की कोशिश जारी है। बारिश के कारण रात से ही यहां 28 ट्रक फंसे हुए हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी ट्रक यहां से निकल जाएं। किसी व्यक्ति के फंसने की कोई सूचना नहीं है।
Jul 01, 2023, 12:02 AM IST

आतिशी को वित्त, राजस्व और योजना विभागों के अतिरिक्त विभाग आवंटित

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी को वित्त, राजस्व और योजना विभागों के अतिरिक्त विभाग आवंटित करने की राजपत्र अधिसूचना जारी की गई।
Jun 30, 2023, 8:28 PM IST

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल

भारत सरकार ने तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया
Jun 30, 2023, 7:47 PM IST

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वह राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शहडोल जिले के पकरिया गांव का दौरा करेंगे और गांव के विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी राज्य भर में लगभग 3.57 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देने की शुरुआत करेंगे।
Jun 30, 2023, 7:46 PM IST

अब 3 जुलाई को प्रदर्शन नहीं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप का वरिष्ठ नेतृत्व 3 जुलाई को दिल्ली सरकार पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आंदोलन में भाग नहीं लेंगे क्योंकि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
Jun 30, 2023, 7:04 PM IST

मणिपुर से दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय मणिपुर दौरे के बाद 10 जनपथ पहुंचे। मणिपुर में राहुल गांधी ने हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।
Jun 30, 2023, 6:26 PM IST

उत्तराखंड सरकार को सौंपा जाएगा ड्राफ्ट

यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी की सदस्य सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मुद्रित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी।
Jun 30, 2023, 6:25 PM IST

यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने की तैयारी

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है। जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।"
Jun 30, 2023, 6:18 PM IST

बीरेन सिंह के समर्थन में पहुंचीं महिलाएं

मणिपुर: इंफाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास के पास कई महिलाएं मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए एकत्र हुईं।
Jun 30, 2023, 5:46 PM IST

राज्यपाल से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंफाल में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। राहुल गांधी ने राज्यपाल से मुलाकात में राज्य के राहत शिविरों में शिशु आहार, विभिन्न बीमारियों की दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में शांति और शांति लाने के लिए पूरा सहयोग देगी।
Jun 30, 2023, 5:44 PM IST

मणिपुर में इंटरनेट बैन की अवधि बढ़ी

मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध 5 जुलाई, 2023 को 3 बजे तक बढ़ा दिया है।
Jun 30, 2023, 5:42 PM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार

दिल्ली: अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अपील में कहा है कि केंद्र का अध्यादेश असंवैधानिक है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
Jun 30, 2023, 4:57 PM IST

'हम नहीं चाहते सीएम का इस्तीफा'

सीएम एन बीरेन सिंह की एक महिला समर्थक ने कहा कि "हम मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि वह मणिपुर के राज्यपाल को अपना इस्तीफा दें, वह मणिपुर के आदर्श मुख्यमंत्री हैं... हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों की आवाज के कारण, उन्होंने कागज फाड़ दिया...''
Jun 30, 2023, 4:55 PM IST

दिल्ली में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Jun 30, 2023, 4:23 PM IST
मणिपुर

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट ने किया है कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।
Jun 30, 2023, 4:14 PM IST
जम्मू कश्मीर

लोगों ने स्वागत किया

अमरनाथ यात्रा के पहले तीर्थयात्री जत्थे का अनंतनाग में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
Jun 30, 2023, 3:14 PM IST
राजस्थान

'भ्रष्टाचार भारत की नियती बन जाएंगी'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'राहुल बाबा अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो ये घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार भारत की नियती बन जाएंगी।'
Jun 30, 2023, 1:41 PM IST
दिल्ली

'राहुल गांधी गए तो ड्रामा और आप गए तो महाड्रामा'

राहुल गांधी के मणिपुर जाने पर भाजपा की ओर से उठे सवालों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुरी तरह भड़क गए उन्होंने कहा कि - जब वहां शाह जा सकते हैं तो विपक्ष के लोग वहां क्यों नहीं जा सकते? अगर वे (राहुल गांधी) गए तो ड्रामा, आप गए तो क्या? महाड्रामा?'
Jun 30, 2023, 1:36 PM IST
आंध्र प्रदेश

सहिथी फार्मा में लगी आग

अनाकापल्ली के सहिथी फार्मा में लगी आग, कोई हताहत नहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Jun 30, 2023, 12:17 PM IST
मणिपुर

राहत शिविर पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर पहुंचे हैं।
Jun 30, 2023, 12:15 PM IST
मणिपुर

1 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम बीरेन सिंह

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच आज 1 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम बीरेन सिंह, दे सकते हैं इस्तीफा
Jun 30, 2023, 11:55 AM IST
केरल

न्याय की एकरूपता

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि UCC का लक्ष्य न्याय की एकरूपता है न कि व्यवहार की एकरूपता।
Jun 30, 2023, 11:53 AM IST
दिल्ली

शताब्दी समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए, देखें सीझी तस्वीरें।
Jun 30, 2023, 11:03 AM IST
दिल्ली

PM मोदी ने की मेट्रो से यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा की, वो आम लोगों से बातें करते नजर आए। देखें Video
Jun 30, 2023, 11:01 AM IST
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा रुकी

भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी, मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
Jun 30, 2023, 9:52 AM IST
उत्तर प्रदेश

सात लोगों की मौत

बांदा में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, सात लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 30, 2023, 9:50 AM IST
दिल्ली

तमिलनाडु के राज्यपाल को पद से हटाओ

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपति को तुरंत तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पद से हटा देना चाहिए क्योंकि जो राज्यपाल अपनी संवैधानिक सीमाएं नहीं जानता उसका पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
Jun 30, 2023, 9:11 AM IST
जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है, यात्रा कल से प्रारंभ हो रही है।
Jun 30, 2023, 9:04 AM IST
तमिल नाडु

दागी मंत्रियों के पोस्टर लगाए

DMK के समर्थकों ने चेन्नई के अन्ना अरिवलयम में पार्टी मुख्यालय के पास दागी मंत्रियों के पोस्टर लगाए।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+