Live: मुर्शिदाबाद में अज्ञात बदमाशों ने टीएमसी नेता स्टेन को गोली मारी

Breaking News Live Updates: आज बांग्लादेश में आम चुनाव हुए, तो वहीं दूसरी ओर नेत्रांग रैली में आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया किया भरूच सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे AAP विधायक चैतर वसावा।

Breaking News Live

जबकि दिल्ली से कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लोग कड़कड़ाती ठंड से बहुत ज्यादा परेशान हैं। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 07, 2024, 5:01 PM IST
पश्चिम बंगाल

टीएमसी नेता की हत्या

मुर्शिदाबाद में अज्ञात बदमाशों ने टीएमसी नेता स्टेन चौधरी की गोली मारकर हत्या की।
Jan 07, 2024, 3:18 PM IST

जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे गृह मंत्री

9 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह।
Jan 07, 2024, 2:14 PM IST
महाराष्ट्र

'घमंडिया' गठबंधन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीएसपी सांसद मलूक नागर का कहना है, "...अगर इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं तो बीजेपी ने सही ही इन्हें 'घमंडिया' गठबंधन का नाम दिया है..."
Jan 07, 2024, 2:13 PM IST
उत्तर प्रदेश

समन्वय समिति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, INDIA गठबंधन की समन्वय समिति फैसले लेगी।
Jan 07, 2024, 2:11 PM IST
जम्मू कश्मीर

आम लोगों को उग्रवादी बना दिया....

केंद्र सरकार ने कश्मीर में आम लोगों को उग्रवादी बना दिया है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
केंद्र सरकार ने कश्मीर में आम लोगों को उग्रवादी बना दिया है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
Jan 07, 2024, 1:36 PM IST

ईडी क्या करेगा? ईडी खुद बेवकूफ है'

अपनी टीम पर हमले के बाद ईडी द्वारा टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है, "ईडी क्या करेगा? ईडी खुद बेवकूफ है।
Jan 07, 2024, 1:35 PM IST

बेतिया से चुनावी रैली की शुरुआत हो सकती है

पीएम मोदी 13 जनवरी को बिहार के बेतिया से चुनावी रैली की शुरुआत कर सकते हैं।
Jan 07, 2024, 1:33 PM IST

कभी भी किसी अपराध से जुड़े नहीं रहे हैं...

अपने घर के पास प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला होने के बाद से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख ने कहा कि वह "कभी भी किसी अपराध से जुड़े नहीं रहे हैं"।
Jan 07, 2024, 12:54 PM IST
दिल्ली

डब्ल्यूबी पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?

पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद का कहना है, "डब्ल्यूबी पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? यह ईडी पर जानलेवा हमला था...करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।
Jan 07, 2024, 12:53 PM IST
गुजरात

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में पतंग उड़ाई।
Jan 07, 2024, 11:54 AM IST
उत्तर प्रदेश

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कमेटी की आज बैठक होगी, आपको बता दें कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है।
Jan 07, 2024, 11:17 AM IST
सिक्किम

सिक्किम से दोरजी शेरिंग लेप्चा होंगे बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।
Jan 07, 2024, 10:45 AM IST
दिल्ली

स्कूल अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगे

ठंड के मौसम के बीच दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूल अगले पांच दिनों तक बंद रहेंगे।
Jan 07, 2024, 10:19 AM IST
दिल्ली

दिल्ली से 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं

भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण आज दिल्ली से 22 ट्रेनें देर से चल रही हैं।
Jan 07, 2024, 10:02 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

अहमदाबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में सियाराम ही छाए हैं।
Jan 07, 2024, 10:01 AM IST

13 जनवरी को बिहार जाएंगे पीएम मोदी

13 जनवरी को बिहार जाएंगे पीएम मोदी, मोतिहारी में IOC प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन।
Jan 07, 2024, 9:22 AM IST
दिल्ली

दो दिन के गुजरात दौरे पर सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर होंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+