Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.5 तीव्रता

Latest breaking news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वो तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। जापान में नए साल के पहले दिन आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है और अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत भीषण सर्दी की मार झेल रहा है और शीत लहर से लगातार ठिठुरन बनी हुई है। इसके अलावा कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 26 ट्रेन देरी से चल रही हैं। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 02, 2024, 11:39 PM IST

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Jan 02, 2024, 10:51 PM IST

सरकार और ट्रांसपोर्टर इस बात पर सहमत हुए हैं कि परिवहन कर्मचारी तुरंत अपना काम फिर से शुरू करेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक ड्राइवरों से फिर से काम शुरू करने की अपील की है: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला
Jan 02, 2024, 8:42 PM IST

डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत

आंध्र प्रदेश के देवरापल्ली मंडल में बंदापुरम फ्लाईओवर के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
Jan 02, 2024, 7:21 PM IST

'कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया', असम BJP अध्यक्ष

असम बीजेपी के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है, उन्होंने उत्तर-पूर्व को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तरह एक यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, और उत्तर-पूर्व में आएंगे, लेकिन लोग कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करेंगे। नॉर्थ-ईस्ट में जो प्रगति हुई है, वह पीएम मोदी की वजह से हुई है।
Jan 02, 2024, 5:18 PM IST

'ओवैसी भारत को तोड़ना चाहते हैं'

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी भारत को तोड़ना चाहते हैं, युवाओं को भड़का रहे हैं। पूरे देश में भगवान राम का डीएनए है...हम सब उनके बच्चे हैं...के लिए 1000 वर्षों तक सनातन धर्म और हिंदुओं को प्रताड़ित किया गया...यह हिंदुओं के पुनर्जागरण का समय है।
Jan 02, 2024, 3:39 PM IST

कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा'

'भारत न्याय यात्रा' की तैयारी के लिए कांग्रेस ने बुधवार सुबह 11 बजे बुलाई पार्टी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे बैठक की अध्यक्षता
Jan 02, 2024, 2:06 PM IST

राम मंदिर को लेकर समीक्षा बैठक

राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों के साथ बैठक, अयोध्या प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी बैठक में मौजूद
Jan 02, 2024, 2:02 PM IST

तमिलनाडु को पीएम मोदी ने दी सौगात

पीएम मोदी ने किया तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, साथ ही की 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत
Jan 02, 2024, 12:09 PM IST

भाजपा नेता हृदयनाथ का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जताया दुख, कहा- 'संगठन के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणीय है'
Jan 02, 2024, 12:05 PM IST

ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, कहा- 'चुनाव नजदीक हैं, तो ये सब होता रहेगा और इसमें ज्यादा कुछ नहीं है'
Jan 02, 2024, 12:02 PM IST

तमिलनाडु में पीएम मोदी

तमिलनाडु पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा, राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन भी मौजूद
Jan 02, 2024, 11:14 AM IST

जयराम रमेश ने चुनाव आयोग से मांगा समय

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की तरफ से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, EVM और VVPAT के मुद्दे पर बातचीत के लिए मांगा समय
Jan 02, 2024, 9:42 AM IST

Hit and run cases new law: नए कानून का विरोध

हिट एंड रन मामलों पर नए कानून के विरोध में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
Jan 02, 2024, 9:30 AM IST

Delhi weather updates: कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें लेट

दिल्ली सहित उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। ठंड से जहां लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं कोहरे के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Jan 02, 2024, 9:29 AM IST

Japan Earthquake Updates: भूकंप ने मचाई जापान में तबाही

नए साल के पहले ही दिन आए भूकंप ने जापान में भारी तबाही मचाई है। भूकंप में अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+