Breaking News Live: दिल्ली में सीट बंटवारे पर INDIA गठबंधन और JMM के बीच चर्चा कल

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के घर ED की टीम ने छापा मारा है। ये छापेमारी नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में की गई है, जिस पर भाजपा और टीएमसी आमने सामने हो गई है। वहीं, दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है, कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

Breaking News Live

पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 12, 2024, 10:42 PM IST

सीट बंटवारे पर INDIA गठबंधन और JMM के बीच चर्चा कल

सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए कांग्रेस गठबंधन समिति के सदस्य कल दिल्ली में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से मिलेंगे। बैठक मुकुल वासनिक के आवास पर होगी।
Jan 12, 2024, 7:54 PM IST

'...BJP राम के नाम पर कर रही राजनीति', कांग्रेस

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गरीबों के घर में भगवान राम मिलेंगे। भगवान राम का मतलब है भाईचारा, सनातन, चीजों को ठीक करने वाले, बलिदान देने वाले... इसलिए कोई नहीं मिल सकता" भगवान राम का राजनीतिकरण करें। कोई उनके मंदिर को आरएसएस या भाजपा का कार्यक्रम नहीं बना सकता। हम भी भगवान राम में उतनी ही आस्था रखते हैं, जितनी अन्य लोग... भगवान राम आस्था हैं और कोई उनके नाम पर राजनीति नहीं कर सकता। बेरोजगारी पर राजनीति की जानी चाहिए, और किसानों के मुद्दे, लेकिन दुर्भाग्य से, भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है।
Jan 12, 2024, 6:13 PM IST

इंडियन एयरफोर्स का A2016 में लापता हुए IAF के विमान An-32 का मलबा बरामदn-32 विमान लापता, सवार थे 29 लोग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान (पंजीकरण K-2743) का मलबा चेन्नई तट से लगभग 140 समुद्री मील (लगभग 310 किमी) दूर पाया गया है। भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान 22 जुलाई 2016 को एक ऑपरेशन मिशन के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था। इस फ्लाइट में 29 कर्मी सवार थे।
Jan 12, 2024, 4:07 PM IST

पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है।
Jan 12, 2024, 3:43 PM IST

अटल सेतु का वीडियो में देखिए शानदार नजारा

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, अटल सेतु का वीडियो में देखिए शानदार नजारा
Jan 12, 2024, 3:24 PM IST

राम मंदिर समारोह में शामिल नहीं होने पर बोले खड़गे

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैंने 6 तारीख को बयान दिया था आस्था रखने वाले लोग आज, कल और परसों भी जा सकते हैं। फिर भी बीजेपी पलट-पलट के वही सवाल कर रही है। ये बीजेपी का षड्यंत्र है।
Jan 12, 2024, 2:52 PM IST

मुंबई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर नासिक से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। यहां पीएम मुंबई ट्रांस हार्बर अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।
Jan 12, 2024, 2:06 PM IST

श्री राम के बारे में पीएम मोदी ने बताया

पीएम मोदी ने कहा, भगवान श्री राम ने नासिक पंचवटी भूमि में काफी समय बिताया था। मैं आज इस धरती को नमन करता हूं। आज मुझे श्री कालाराम मंदिर के दर्शन करने और मंदिर परिसर की सफाई करने का सौभाग्य मिला।
Jan 12, 2024, 1:48 PM IST

सभी मंदिरों में चलाएं स्वच्छता अभियान- PM मोदी

पीएम मोदी ने ने कहा, देश के सभी तीर्थ स्थलों और सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं, 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाएं।
Jan 12, 2024, 1:39 PM IST

पीएम मोदी देश के युवाओं को कर रहे संबोधित

आज पीएम मोदी ने नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। साथ में उनके महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं।
Jan 12, 2024, 1:25 PM IST

ED के दफ्तर पहुंचे कार्ति चिदंबरम

कार्ति चिदंबरम ED के दफ्तर पहुंचे। वीजा अनियमितताओं से जुड़े मामले में होगी पूछताछ।
Jan 12, 2024, 12:08 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कालाराम मंदिर में की पूजा, बजाय वाद्य यंत्र

पीएम मोदी नासिक के कालाराम मंदिर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने कालाराम मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। साथ में पीएम मोदी ने वाद्य यंत्र भी बजाया।
Jan 12, 2024, 12:04 PM IST

समुद्री डकैती को रोकने के लिए अरब सागर में युद्धपोत तैनात

समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए अरब सागर और अदन की खाड़ी में विध्वंसक, फ्रिगेट्स और ऑफशोर गश्ती जहाजों सहित 6-10 प्रमुख स्वदेशी भारतीय नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं: सैन्य अधिकारी
Jan 12, 2024, 11:30 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में रोड शो किया। वह यहां श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
Jan 12, 2024, 10:45 AM IST

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश

पीएम मोदी ने कहा, "अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ 11 दिन बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पवित्र अवसर का साक्षी बनूंगा। भगवान ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारत के सभी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए, मैं आज से 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहा हूं..."
Jan 12, 2024, 10:34 AM IST

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी

टीएमसी नेता तापस रॉय और सुजीत बोस के ठिकारों पर ईडी की छापेमारी पर पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, "ईडी जो कर रही है वह राजनीतिक रूप से प्रतिशोधपूर्ण रवैया है और यह बीजेपी के निर्देश पर हो रहा है। बीजेपी हार गई है और वे हार गए हैं। टीएमसी का सामना करने की ताकत नहीं है। इसलिए वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।"
Jan 12, 2024, 9:33 AM IST
दिल्ली

रामलला के लिए विशेष अनुष्ठान

PM मोदी का आज से रामलला के लिए विशेष अनुष्ठान शुरू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
Jan 12, 2024, 8:47 AM IST

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

National Youth Day 2024 Wishes: 'सोच बदलो...', राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Jan 12, 2024, 8:47 AM IST

स्वामी विवेकानंद की जयंती

PM मोदी आज नासिक में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे
Jan 12, 2024, 8:46 AM IST
पश्चिम बंगाल

सुजीत बोस के घर छापेमारी

बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के घर छापेमारी करने पहुंची ED की टीम, नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ा है मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+