National Youth Day 2024 Wishes: 'सोच बदलो...', राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Swami Vivekananda Jayanti 2024 Wishes: स्वामी विवेकानंद एक विश्वास का नाम है, जिनके विचार इंसान के अंदर ऊर्जा भर देते हैं। हर साल 12 जनवरी को उनका जन्मदिन पूरे देश में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

आपको बता दें कि आध्यात्मिक गुरु विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था, उनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था।
उनके विचार लोगों के रग-रग में जोश भर देते हैं, अगर आज का यूथ उनके विचारों को आत्मसात कर ले तो वो तन-मन दोनों ही ओर से काफी बलवान और मजबूत बनेगा।
शक्ति और ऊर्जा का संचार करने का माध्यम
उनके विचार मन को ताकत देते हैं और शक्ति और ऊर्जा का संचार करने का माध्यम भी है। इसलिए इस खास अवसर पर आप भी अपनों को भेजें ये खास संदेश और इस दिन को बनाएं बेहद खास।
पढ़ें दिल छू लेने वाले ये खास संदेश
- सोच बदलो, दुनिया बदल जाएगी। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- जो भी करो डूब कर करो, सबकुछ झोंक दो, सफलता जरूर मिलेगी, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए' युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- युवा मन वो ताकत है, जितना रण के सौ योद्दा में होता है, अपनी शक्ति पहचाने, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तब तक मेहनत करते रहें जब तक आप एक सुंदर अंत ना पालें... आपको युवा दिवस की बहुत बहुत बधाई।
- इंसान केवल मन से हारता है, तन केवल थकता है, आपको युवा दिवस की बहुत बहुत बधाई।
- हर वक्त अपने आप को बेहतर बनाने के लिए काम करो, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आप जोखिम लेने से भयभीत न हो, यदि आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व करते है, और यदि हारते है , तो आप दुसरो का मार्दर्शन कर सकते हैं - स्वामी विवेकानंद
- मत भूलो कि बुरे विचार और बुरे कार्य तुम्हें पतन की और ले जाते हैं, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- अच्छे कर्म व अच्छे विचार लाखों देवदूतों की तरह आपकी रक्षा हमेशा करेंगे, युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'तुम एक अमर आत्मा हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, तत्व तुम्हारा सेवक है ',युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications