Breaking News LIVE: महाराष्ट्र में भारी बारिश, यातायात प्रभावित, 2 ट्रेनें कैंसिल, 9 का बदला गया रूट
Breaking News UPDATES: देश आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे। वहां पर उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा इसके अलावा मोदी शिंकुन ला सुरंग परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित 2018 के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट के लिए रवाना हुए।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
कोल्हापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 5,849 लोग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया
महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से 5,849 लोगों को स्थानांतरित किया है।
महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला, 2 की गईं रद्द
महाराष्ट्र में तेज बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के अलावा, परटरियों पर पानी चढ़ गया है। यही नहीं सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में रेलवे ने 9 ट्रेनों का रूट बदला है और 2 ट्रेनों रद्द कर दी गई हैं।
सूरत: बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी
गुजरात के सूरत शहर में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर है। बाढ़ फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
राहुल गांधी से मुलाकात पर मोची राम चेत ने बताया
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात पर मोची राम चेत ने बताया, "हमने उनसे(राहुल गांधी) बोला है कि मैं पूंजी से कमजोर हूं, गरीब हूं हमारी थोड़ी मदद कीजिए। मैंने उन्हें जूतों की सिलाई करके दिखाया।"
मोहरा वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य बोले
अखिलेश के मोहरा वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा को लेकर ग़लतफ़हमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा।
राष्ट्रीय जनगणना पर गौरव गोगोई का नोटिस
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने शुक्रवार को एक स्थगन प्रस्ताव नोटिस प्रस्तुत किया, जिसमें लोकसभा से राष्ट्रीय जनगणना के संचालन को प्राथमिकता देने और इसके पूरा होने के लिए एक स्पष्ट समयरेखा स्थापित करने का आग्रह किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी सेनाओं ने बीते वर्षों में कई साहसिक निर्णय लिए हैं। सेना द्वारा किए गए जरूरी सुधार का एक उदाहरण अग्निवीर योजना भी है। दशकों तक संसद तक अनेक कमेटी तक में सेनाओं को युवा बनाने पर चर्चाएं होती रहीं। भारत की सैनिकों की औसत आयु ग्लोबल औसत से अधिक होना हम सभी की चिंता बढ़ाता रहा है। इसलिए ये विषय वर्षों तक अनेक कमेटियों में भी उठा। लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौती के समाधान की पहले इच्छाशक्ति नहीं दिखाई दी। शायद कुछ लोगों की मानसिकता ही ऐसी थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना।
More From
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications