LIVE: बंगाल में लेडी डॉक्टर- रेप मर्डर केस के विरोध में FAIMA, किया देशव्यापी बंद का ऐलान

Breaking News LIVE UPDATES: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में असमर्थ रही, तो हम इस मामले को अपने हाथ में नहीं रखेंगे, हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे। तो वहीं जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित सिद्धेश्वर धाम में भगदड़ मचने से आज 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

Breaking Live

तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश दिया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 12, 2024, 9:36 PM IST

बांग्लादेश में हिंसा का असम में विरोध

बांग्लादेश में कथित हिंदू टारगेटेड हमलों का भारत में हिंदू समुदाय ने विरोध किया। असम के करीमगंज में बड़ी सख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।
Aug 12, 2024, 8:38 PM IST

WB: लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस की जांच तेज

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस में चांज जारी है। सोमवार को पुलिस डॉग स्क्वाड आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची और मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल की।
Aug 12, 2024, 7:43 PM IST

नवाब सिंह यादव को लेकर सपा का लेटर

उत्तर प्रदेश: नवाब सिंह यादव, जिन्हें नाबालिग लड़की से बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे लेकर सपा ने एक लेटर जारी किया है। समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि किसी भी तरह से समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं हैं। वह करीब 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और वह पार्टी का प्रारंभिक सदस्य/सक्रिय सदस्य नहीं है।
Aug 12, 2024, 7:39 PM IST

जहानाबाद भगदड़ में 7 लोगों की मौत

बिहार: जहानाबाद भगदड़ की घटना पर मगध कमिश्नर मयक वरवड़े ने कहा, "हमें सुबह घटना के बारे में जानकारी मिली। यह बहुत दुखद घटना है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए बेहतर व्यवस्था की जाए। जांच जारी है।"
Aug 12, 2024, 6:58 PM IST

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर मुंबई में कैंडल मार्च

मुंबई: जेजे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।
Aug 12, 2024, 6:57 PM IST

WB: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स का विरोध जारी

पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों, शिक्षकों और छात्रों ने 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Aug 12, 2024, 6:04 PM IST

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर सचिन पायलट ने कहा

दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "कांग्रेस की मांग जायज है। संयुक्त संसदीय समिति बनेगी और जांच करेगी तभी सच्चाई सामने आ पाएगी। सरकार को JPC की मांग से कतराना नहीं चाहिए।"
Aug 12, 2024, 5:46 PM IST

कोलकता मामले में विरोध प्रदर्शन

कोलकाता: RG कर मेडिकल कॉलेज के छात्र की मृत्यु पर विभिन्न कॉलेजों के छात्र आपातकालीन वार्ड के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Aug 12, 2024, 4:40 PM IST

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा

एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "किसी का भी मोबाइल हैक किया जा सकता है। मेरा मोबाइल बंद था और फिर हमें पता चला कि कोई और मेरा व्हाट्सएप एक्सेस कर रहा है। मुझे पुणे के एसपी ऑफिस से तुरंत मदद मिली। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए, यह निजता का मामला है।"
Aug 12, 2024, 4:08 PM IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा

डोडा: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जितनी हमने तैयारियां हो सकती हैं, हम कर रहे हैं। हम लोगों के सामने आपना घोषणा पत्र लाना है। जैसे ही चुनाव का एलान हो जाएगा, हम अपना घोषणा पत्र लोगों के सामने लाएंगी और बताएंगी कि हम क्या-क्या करने वाले हैं।"
Aug 12, 2024, 2:26 PM IST

ममता बनर्जी ने कहा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में असमर्थ रही, तो हम इस मामले को अपने हाथ में नहीं रखेंगे, हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे।"
Aug 12, 2024, 1:11 PM IST

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर भड़की भाजपा

हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट को बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया बेबुनियाद, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।
Aug 12, 2024, 12:26 PM IST

पूजा खेडकर को दिल्ली HC से राहत

पूजा खेडकर को दिल्ली HC से राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Aug 12, 2024, 11:49 AM IST

दिल्ली में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Aug 12, 2024, 11:48 AM IST

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म मामले में प्रदर्शन

कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से है।
Aug 12, 2024, 11:48 AM IST

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में तीन जूनियर डॉक्टर्स तलब

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की बलात्कार-हत्या मामले में कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया। घटना की रात वे ड्यूटी पर तैनात थे: कोलकाता पुलिस सूत्र
Aug 12, 2024, 11:47 AM IST

नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ पर दुख जताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया: CMO
Aug 12, 2024, 8:55 AM IST

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस, ब्लूटूथ हेडफोन से पकड़ा गया आरोपी

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस, ब्लूटूथ हेडफोन से पकड़ा गया आरोपी, देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल
Aug 12, 2024, 8:53 AM IST

आज देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल है

कोलकाता के आरजी कर मेड‍िकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में आज देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल है।
Aug 12, 2024, 8:34 AM IST

जहानाबाद स्थित बाबाद सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 7 की मौत

जहानाबाद स्थित बाबाद सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 7 की मौत, 8 घायल, पढ़ें विस्तार से।
Aug 12, 2024, 8:33 AM IST

5 छात्रों की मौत, कई लोग घायल

चेन्नई-तिरुपति नेशनल हाई-वे पर एक लॉरी और कार में टक्कर, 5 छात्रों की मौत, कई लोग घायल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+