जहानाबाद स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 7 की मौत, 9 घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां जहानादाबद में स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि 9 लोगों के घायल होने की खबर है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

जहानाबाद के स्टेशन हाउस ऑफिसर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति का आंकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी फिलहाल मृतकों और घायलों के परिवारों से बातचीत कर रहे हैं।

baba sidhnath

सीएम ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

वहीं इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस इस दुखद घटना में मारे गए लोगों की पहचान करने में जुटी है। दिवकर विश्वकर्मा ने बताया कि हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जो इस हादसे में मारे गए हैं। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने और उचित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

भगदड़ के दौरान मरने वालों के अलावा नौ अन्य लोग घायल भी हुए। भगदड़ के कारणों की अभी भी जांच चल रही है, लेकिन इसके बाद की स्थिति को संभालने और आगे की अराजकता को रोकने के लिए तत्काल उपाय किए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के सिस्टम पर एक बार फिर से सवाल खड़ा किया है।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि भगदड़ से पहले यहां झगड़ा हुआ था। अगर प्रशासन ने ठीक से काम किया होता तो फूल बेचने वाले ने झगड़ा नहीं किया होता। यह झगड़ हमारे सामने ही हुआ।

हम में से बहुत से लोग वहां फंसे हुए थे, किसी ने हमें वहां से नहीं निकाला। अगर मैं वहां एक या दो मिनट और फंसा रहता तो मेरी मौत हो जाती। यह घटना भगदड़ की वजह से हुई। इस दौरान पुलिस मौके पर कहीं नहीं दिखी।

बाबा सिद्धनाथ मंदिर जिसे शिव मंदिर को सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर 7वीं शताब्दी में गुप्त काल के दौरान निर्मित हुआ था। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार इसका निर्माण राजगीर के महान राजा जरासंध के ससुर बाना राजा ने कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+