Breaking News: मुंबई में देर रात भारी बारिश से लेकर आतंकी हमले तक, 8 जुलाई की बड़ी खबरें

Breaking News LIVE UPDATES: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। विधानसभा में उनके पक्ष 45 वोट पड़े हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। अब सोरेन के कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रिमंडल के लोग आज ही शपथ भी लेंगे।

तो वहीं पीएम मोदी करीब पांच साल बाद आज अपने दोस्त पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचे हैं। b इस बड़ी खबर पर पूरी दुनिया की नजर लगी हुई है।

Breaking News LIVE UPDATES

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 09, 2024, 1:30 AM IST

मुंबई शहर के कई हिस्सों में देर रात भारी बारिश

मुंबई शहर के कई हिस्सों में देर रात भारी बारिश हुई। मुंबई के कुर्ला इलाके में सड़कें तलाब बन गईं। ज‍िसमें बसें, कारें और अन्य वाहन उतराते नजर आए।
Jul 08, 2024, 9:54 PM IST

सूरत में LLP फर्म के ठि‍कानों पर छापा, कई दस्तावेज जब्त

ईडी सूरत ने पपलाज फॉरेन ट्रेड एलएलपी, उसके साझेदार सोमाभाई सुंदरभाई मीना और ओजसकुमार मोहनलाल नाइक और उसके सहयोगियों के सूरत, वडोदरा, मुंबई और पुणे के विभिन्न स्थानों के परिसरों पर फेमा, 1999 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद और जब्त किए गए।
Jul 08, 2024, 8:41 PM IST

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने नन्जुने धप्पा को लातूर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वह छात्रों से पैसे लेकर उनके नंबर बढ़ाने का दावा करता था।
Jul 08, 2024, 8:13 PM IST

आतंकियों से साथ मुठभेड़ के दौरान 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले पर चानक हमला कर दिया। फायरिंग के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से फायरिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल चार जवान शहीद हो गए।
Jul 08, 2024, 6:51 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मॉस्को में उतरा। हमारे देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं, खासकर सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों में। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत फायदा होगा।"
Jul 08, 2024, 6:49 PM IST

राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात

लोकसभा एलओपी (विपक्ष के नेता) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इम्फाल के राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।
Jul 08, 2024, 4:49 PM IST

अलख पांडे ने कहा

NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ता और फिजिक्स वल्लाह के सीईओ अलख पांडे ने कहा, "सीजेआई बेंच इस तथ्य से आश्वस्त थी कि पेपर लीक हो गया है। वे यह निर्धारित करना चाहते हैं कि कहां तक पेपर लीक हुआ है। उन्होंने पेपर कब तैयार किया जाता है, इसकी समय-सीमा पूछी, कौन सी समिति इसे तैयार करती है? पेपर को दो सेटों में कैसे तैयार किया जाता है? अदालत यह निर्धारित करना चाहती है कि क्या यह (पेपर लीक) एक व्यवस्थित विफलता थी या यह कुछ व्यक्तियों के कदाचार के कारण हुआ था।"
Jul 08, 2024, 4:41 PM IST

कठुआ में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया। यह क्षेत्र भारतीय सेना की 9 कोर के अंतर्गत आता है। आतंकियों की फायरिंग के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Jul 08, 2024, 2:44 PM IST

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

रांची: फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''2019 से हम लगातार संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और आज फिर आप सभी को सत्ता पक्ष की ताकत और शक्ति देखने को मिली। मैं अध्यक्ष और सत्ता पक्ष के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद करता हूं।”
Jul 08, 2024, 1:15 PM IST

विचार किया जाएगा-ओपी राजभर

हाथरस दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चिट्ठी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा कि विचार किया जाएगा।
Jul 08, 2024, 1:14 PM IST

बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, इस बात की जानकारी cmo ने दी है।
Jul 08, 2024, 12:39 PM IST

फ्लोर टेस्ट में हेमंत सोरेन सरकार पास

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में हेमंत सोरेन सरकार पास हो गई है। उनके पक्ष में 45 वोट पड़े हैं।
Jul 08, 2024, 12:22 PM IST

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने साधा निशाना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड विधानसभा पहुंचे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Jul 08, 2024, 11:05 AM IST

विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं और अब कुछ देर में फ्लोर टेस्ट होगा।
Jul 08, 2024, 10:54 AM IST

भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया

हेमंत सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया।
Jul 08, 2024, 9:54 AM IST

आज हेमंत सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट

झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट है, सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में 11 बजे विश्वास मत पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+