Boys Locker Room: स्कूली छात्रों के अश्लील चैट मामले पर कांग्रेस ने केंद्र और अमित शाह पर लगाया ये आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूली छात्रों के अश्लील चैट का मामला सामने आने के बाद हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। दक्षिण दिल्ली के स्कूली छात्रों इंस्टाग्राम पर ग्रुप चैट के जरिए लड़कियों पर अश्लील कमेंट और आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर रहे थे। इतना ही नहीं 10-11वीं में पढ़ने वाले ये लड़के नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की योजना बना रहे थे। ग्रुप का चैट वायरस होने के बाद सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दिल्ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम दोनों को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने स्कूली छात्रों के इस ग्रुप चैट पर लड़कों की गिरफ्तारी की मांग की और इंस्टाग्राम को भी नोटिस जारी की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि -इंस्टाग्राम पर बॉयज़ लॉकर रूम नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे। ये बेहद घिनौनी, अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का उदाहरण है। उन्होंने लिखा कि इस गंभीर मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर रहा है। उन्होंने ग्रुप के सभी लड़कों की गिरफ्तारी की मांग की।

महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने लिखा कि बॉयज़ लॉकर रूम मामला यौन उत्पीड़न का मामला है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि यह मामला दिल्ली का है। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन के दौरान देश में महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम के मामलों में तेजी से बढ़े हैं, लेकिन अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय सो रहा है।
Recommended Video

स्कूली छात्रों को किया गया गिरफ्तार
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में लड़कों की गिरफ्तारी कर ली है। चैट ग्रुप के सभी सदस्यों की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने लड़कों को इंस्टाग्राम चैट रूम पर बलात्कार को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तारी की। लड़कों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उकी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 3 मई को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है कि ‘Bois Locker Room' नाम के एक इंस्टाग्राम चैट ग्रुप पर लड़कियों से रेप और गैंगरेप की योजना बनाई जा रही है। उस इंस्टाग्राम ग्रुप में सैंकड़ों साउथ दिल्ली के लड़के हैं, जो कथित तौर पर लड़कियों की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करते हैं। उस ग्रुप में लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है । यूजर ने ट्विटर पर चैट ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि 17-18 साल के साउथ दिल्ली के लड़कों के इस इंस्टाग्राम ग्रुप में लड़कियों की तस्वीरें शेयर की जाती हैं और उनके साथ यौन शोषण को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। इस ट्वीट के आते ही वो तेजी से वायरस होने लगा। ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। जैसे ही उनका पेज सोशल मीडिया पर वायरस हुआ लड़कों ने एक दूसरा ग्रुप बनाकर लड़कियों की अभद्र तस्वीरों को वायरल तक करने की योजना बनाई। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications