ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर कर दी बेडरूम फोटो, गांव की पंचायत ने लड़की पर ही लगा दिया जुर्माना
ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर कर दी निजी फोटो, पंचायत ने लड़की पर लगाया जुर्माना
नई दिल्ली। मेघालय में एक पंचायत ने लड़की पर इसलिए जुर्माना लगा दिया क्योंकि उसकी बेडरूम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गईं, जो उसके प्रेमी ने उसे धोखा देते हुए शेयर कर दी थीं। मामले को लेकर लड़की ने पुलिस में शिकायत कराई। वहीं शिलॉन्ग की सिविल सोसायटी वीमंस ऑर्गेनाइजेशन ने इसमें दखल दी तो लड़की का पक्ष भी सुना गया।

गारो हिल्स का मामला
मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स गांव में रहने वाली लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो इसको लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में कहा गया कि बेडरूम में जिस हालत में लड़की की तस्वीरें सभी जगह चल रही हैं, उससे गांव की बदनामी हुई है और इसलिए मामले में उस पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। पंचायत ने लड़की की बात तक नहीं सुनी और उसे ही इस सबके लिए जिम्मेदार बताया।

प्रेमी ने जानकारी के बिना बनाया वीडियो
लड़की ने बताया है कि उसे नहीं पता था कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उनके निजी पलों को कैमरे में कैद कर रहा है। उसे जब इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे इसे डिलीट करने को कहा। इस पर प्रेमी ने किसी से कहने पर उसे तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और चुप रहने को कहा।

लड़की ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
लड़की ने बताया कि जब प्रेमी खुशामदें करने के बाद भी नहीं माना तो 30अगस्त को उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने की जानकारी पर उसने लड़की की तस्वीरें वॉट्सएप ग्रुप पर डाल दीं। इसके बाद ये तस्वीरें ओर वीडियो कई लोगों के पास पहुंची। इस पर गांव के लोगों ने पांच सितंबर को पंचायत बुलाई और लड़की पर जुर्माना लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications