एक्टर धनुष और विजयकांत के घर पर बम की सूचना से हड़कंप

नई दिल्ली। तमिल स्टार धनुष और विजयकांत के चेन्नई स्थित घर पर एक व्यक्ति ने मंगलवार को बम होने की सूचना दी। दोनों ही एक्टर के घर पर बम होने की सूचना एक कॉल के जरिए दी गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों एक्टर्स के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक बॉक्स मिला जोकि खाली था, जिसके बाद इस बात की पुष्टि हुई यह फर्जी कॉल थी। दरअसल पुलिस कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो बार फोन किया गया और कहा कि धनुष के चेन्नई स्थित अभिरामपुरम स्थित घर और विजयकांत के वीरुगंबक्कम स्थित घर पर बम है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन सर्च में कुछ भी नहीं मिला।

dhanush

सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों ही फोन कॉल एक ही व्यक्ति ने की थी। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पुलिस के पास से भागा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश करने में जुटी है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कॉलीवुड के कई सितारों के यहां फर्जी बम होने की खबर सामने आ चुकी हैं। इससे पहले रजनीकांत, अजीत, सुरिया को भी फर्जी बम होने की कॉल आ चुकी है। हालांकि जांच में पता चला कि ये फोन कॉल मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने किया था।

18 जुलाई को पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी कि एक्टर अजित के इंजबक्कम स्थित घर में बम है। जिसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड को भेजा गया और पूरे घर को सर्च किया गया, बाद में यह कॉल भी फर्जी निकली। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों एक्टर को एक ही व्यक्ति ने फोन कर धमकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+