एयर इंडिया के विमान में मिला धमकी भरा नोट, यात्रियों में हड़कंप

एक के बाद एक कभी स्कल तो भी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली से वडोदरा जा ही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार विमान के भीतर एक टिश्यू पेपर पर बम लिखा था, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। यह नोट विमान की लैवोटरी में मिला था। घटना बुधवार शाम तकरीबन 7.30 बजे की है। जिसके बाद विमान को सर्च किया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Air india

एक अधिकारी ने ताया कि एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के लिए तैयार था, तभी क्रू मेंबर्स टिश्यू पेपर मिला, जिसपर बम लिखा था। जिसके बाद सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की टीम को इसकी जानकारी दी गई और यात्रियों को विमान से बाहर आने के लिए कहा गया। बाद में यात्रियों को विमान से वडोदरा रवाना किया गया।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले दिल्ली के 10 अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने का धमकीभरा ईमेल मिला था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद इसे अफवाह बताया था।

इससे पहले 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी अफवाह निकली थी। हालांकि इस मेल को रूसी ईमेल सेवा से भेजा गया था। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट को मिली धमकी में एयरपोर्ट परिसर के अंदर विस्फोटक उपकरण प्लांट करने की धमकी दी गई थी।

दिल्ली के चार अस्पताल दीप चंद बंधु,जीटीपी अस्पताल,दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थै।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+