बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
मुंबई, 7 जुलाई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 98 वर्ष थी। उनकी मृत्यु खबर सबसे पहले उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने शेयर की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Recommended Video

बता दें दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक सम्मानित ककलाकारों में से एक हैं। दिलीप कुमार को 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वहीं 1994 में दादासाहेब फाल्के सम्मान से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। वही राज्यसभा के नामांकित सदस्य भी थे।1998 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था।
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले दिलीप कुमार ने कई बेहतरीन फिल्में की। दिलीप कुमार ने "देवदास", "अंदाज" और "मुगल-ए-आज़म" जैसी क्लासिक फिल्मों में अपनी कलाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications