होली के रंग में रंगा बॉलीवुड, फैंस को दी दिलचस्प अंदाज में बधाई
नई दिल्ली: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी फैली, जिसके बाद मार्च के अंत में लॉकडाउन लागू हुआ। शुरुआत में सरकार ने पाबंदियां नहीं लगाई थीं, जिस वजह से सभी ने धूमधाम से होली मनाई, लेकिन इस बार हालात अलग हैं, जहां कोरोना केस फिर से बढ़ने लगे। जिस वजह से ज्यादातर राज्यों में होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां भी घरों में कैद हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को शुभकामनाएं दे रही हैं।

प्रीति ने पोस्ट की पुरानी तस्वीर
एक्ट्रे्स प्रीति जिंटी ने अपने पति जीन गुडएनफ के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि सभी को होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का रंग जोड़ दे। महामारी के कारण इस साल होली मनाने के लिए अजीब लगता है...। इसलिए मैं होली की भावना को जीवित रखने के लिए पिछली साल होली की कुछ तस्वीरों को शेयर कर रही हूं।

बिग बी ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए फैन्स को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हैप्पी फेस्टिवल डे टू ऑल: लैलेट अल बारा आह... हमारे मुस्लिम दोस्तों को क्षमा करने की रात, हमारे ईसाई दोस्तों के लिए पाम संडे, हिंदू दोस्तों के लिए होली। क्या संयोग है- हर सौ साल पर सभी एक साथ त्योहार मनाते हैं। वहीं बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रनौत इन दिनों 'तेजस' फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान में हैं। होली पर अपने दोस्तों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.... हम लोग काम वाली होली जैसलमेर में मना रहे, लेकिन हमें होली और होलिका दहन सेलिब्रेट करने से कोई नहीं रोक सकता। हैप्पी होली।
पत्नी के संग कालीन भइया
मिर्जापुर के कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी ने भी परिवार के साथ होली मनाई। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि संडे स्पेशल, होली स्पेशल। वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोश ने एक छोटी सी क्लिप साझा की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि लव, लाफ, लाइफ, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, सभी खुश रहें। इन सब के अलावा एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने होली के मौके पर अपनी नई फिल्म MrsUndercover की घोषणा की। साथ ही उसका पहला पोस्टर जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications