कनिका कपूर को याद आए कोरोना में मिले ताने, बोलीं- 'लोग कुछ भी बोल रहे थे, आशा है अब सोच बदलेगी'
मुंबई। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है, सरकार इसे महामारी की दूसरी लहर मान रही है जिसके चलते कई उचित कदम भी उठाए जा रहे हैं। कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक के बाद एक कई सेलेब्स महामारी की चपेट में आते जा रहे हैं। एक साल पहले जब कोरोना वायरस का प्रसार शुरू ही हुआ था तो फिल्म इंडस्ट्री से सिंगर कनिका कपूर भी इसकी चपेट में आ गई थीं। हाल ही में उन्होंने अपने क्वारंटीन वाले दिनों को याद कर उस समय की कठिनाइयों को फैंस के साथ साझा किया है।

एक साल पहले हुई थीं कोरोना पॉजिटिव
आपको याद होगा कि साल भर पहले 42 वर्षीय सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद काफी सुर्खियों में थीं। वह उनको इस बात के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था कि वह लंदन की यात्रा से आने के बाद बिना आइसोलेशन में गए एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। पार्टी के बाद ही सिंगर ने कोरोना की चपेट में आने की बात कबूली थी। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था, जिसकी बुरी यादों को उन्होंने अब शेयर किया है।

'लोग कुछ भी कहने से बाज नहीं आते'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर ने कहा, 'वह एक मुश्किल भरा वक्त था, मैं यह देखकर हैरान थी कि लोग सच्चाई जाने बिना कुछ भी बोल रहे हैं।' गौरतलब है कि कनिका कपूर ने अपनी विदेश यात्रा से लौटने की बात छिपाई थी जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था, इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ एक केस भी दर्ज किया था। कनिका कपूर ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि इस बात की परवाह किए बिना की कोई बीमार है, लोग कुछ भी कहने से बाज नहीं आ रहे थे।

'उम्मीद करती हूं सोच में आएगा फर्क'
उन्होंने आगे कहा, 'उम्मीद करती हूं कि लोगों ने अब इससे कुछ सीखा होगा और दूसरे लोगों के बारे में सोच-समझकर बात करेंगे। मैं आशा करती हूं कि कोरोना महामारी केबाद लोगों की सोच व नजरिये में सुधार होगा, वे मददगार बनेंगे।' बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कनिका कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था। कनिका कपूर ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसके अलावा उनका करियर खत्म करने की भी धमकी दी गई थी।

कोरोना का पता होता तो मां-पापा को खतरे में क्यों डालती
कनिका कपूर ने कहा था, 'मेरी आलोचना करने वालों ने एक बार भी नहीं सोचा कि अगर मुझे जरा सा भी कोरोना के असर का पता होता तो मैं अपने माता-पिता और खासकर दादी से मिलने क्यों जाती। मेरे ऊपर लोगों ने आरोप लगा दिया कि मैंने एयरपोर्ट पर खुद को चेक नहीं करवाया, जबकि ऐसा वहां कुछ हो ही नहीं रहा था।' गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने पर कनिका कपूर ने कहा, 'मैं सही कारणों की वजह से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च नहीं की इसिलए इसमें कोई खुश होने वाली बात नहीं है।'
यह भी पढ़ें: कोरोना से ठीक होने के बाद रणबीर कपूर की पहली तस्वीर आई सामने, इशारों में बताया अब कैसी है तबीयत?
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications