सलमान खान के घर के बाहर शूट हुआ है 'Radhe' फिल्‍म का ये सीन, पहले दिन धुआंधार कमाई के साथ रचा ये इतिहास

Bollywood 'Radhe' shot outside Salman Khan’s residence broke records first day box-office-collection

मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। वहीं विदेशों में यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस को इस फिल्‍म का तोहफा दिया है। ईद के खास मौके पर रिलीज करने वाले सलमान खान की 'राधे' ने रिलीज के पहले ही दिन रिकोर्ड तोड़ कमाई की। राधे फिल्‍म का एक सीन है जो सलमान खान के घर के सामने का सीन है आइए जानते हैं कौन सा है वो सीन ?

सलमान के असली घर के बाहर हुई थी शूटिंग

सलमान के असली घर के बाहर हुई थी शूटिंग

'राधे' फिल्‍म के कुछ सीन्स को सलमान खान के बांद्रा वाले घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर शूट किया है। फिल्‍म में पूरे 15 मिनट का सीन सलमान खान के घर के सामने शूट किया गया है। इसी सीन से राधे में सलमान खान की एंट्री होती है। राधे में भाईजान एनकाउंटर कॉप राधे का रोल निभाया है।

Recommended Video

    Salman Khan को मिला रिटर्न गिफ्ट, पहले दिन ही Radhe ने बना दिया रिकॉर्ड । वनइंडिया हिंदी
    राधे का ये 15 मिनट का ये सीन सलमान के घर के सामने फिल्‍माया गया है

    राधे का ये 15 मिनट का ये सीन सलमान के घर के सामने फिल्‍माया गया है

    राधे फिल्‍म का जो सीन सलमान के घर के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर शूट हुआ है उसमें दिशा पाटनी भी हैं। फिल्‍म में सलमान खान की हीरोइन दिशा पाटनी का नाम दीया है जो इस सीन में पीले रंग की वोक्‍सवैगन बीटल कार से आती हैं और वहीं सलमान की कार बीच रास्‍ते में खराब हो जाती है। इसी सीन में राधे को दीया से पहली नजर में ही प्‍यार हो जाता है और दीया का ध्‍यान पाने के लिए राधे बीच सड़क पर चलने लगता है। दीया कार रोकतीं हैं और राधे को लिफ्ट दे देती है।

    राधे ने रचा ये इतिहास

    राधे ने रचा ये इतिहास

    बता दें कोरोना महामारी के बीच 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' जो ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज हुई है। राधे ने रिलीज के पहले दिन ही नया इतिहास बनाया है। राधे एक दिन में अब तक की सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्‍म बन चुकी है। राधे को OTT प्लेटफॉर्म जी 5 पर पहले ही दिन 42 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

    राधे ने एक दिन में की इतने करोड़ की कमाई

    राधे ने एक दिन में की इतने करोड़ की कमाई

    सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्‍म रिलीज के एक दिन बाद अपने फैंस को ईइ मुबाकर देते हुए बताया कि राधे रिलीज के पहले दिन 4.2 मिलियन स्ट्रीम की कमाई की है। सलमान खान ने लिखा पहले दिन में राधे को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाकर शानदार रिटर्न गिफ्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। फिल्म इंडस्ट्री आपके प्यार और सपोर्ट के बिना नहीं चल सकती... थैंक्स! 'राधे' ने इंटरनेशनल मार्केट में अभी तक 2.94 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारत ही नहीं विदेश में भी सलमान खान की ये फिल्‍म जमकर पसंद की गई। पहले दिन जो कमाई हुई 50 प्रतिशत के हिसाब से थिएटर के दर्शकों के कारण हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+