बोनी कपूर के घर में रहने वाले नौकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, परिवार हुआ क्वारंटाइन
मुंबई। देश में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित शहर मुंबई है। यहां 20 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रड्यूसर बोनी कपूर के डोमेस्टिक हेल्प देने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनके लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकड़्स घर में काम करने वाले शख्स चरण साहू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

डोमेस्टिक हेल्पर चरण साहू 16 मई से बीमार था
बोनी कपूर का डोमेस्टिक हेल्पर चरण साहू 16 मई से बीमार था। चरण बोनी कपूर के साथ ही उस घर में रहता है। जिसके बाद बोनी कपूर ने उसे टेस्ट के लिए भेजा और उसे आइसोलेशन में रखा। टेस्ट रिपोर्ट्स पॉजिटिव आने के बाद सोसायटी की अथॉरिटीज और बीएमसी के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी ने अपने आपको परिवार समेत क्वारंटाइन कर लिया है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर मामले की जानकारी दी है।
प्रोड्यूसर बोले- मैं और मेरे बच्चे एकदम ठीक हैं
बोनी कपूर ने लिखा कि, मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी सभी ठीक हैं। हममें से किसी में भी इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हमने अपना घर नहीं छोड़ा। बीएमसी प्रशासन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि, तेजी से प्रतिक्रिया के लिए हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं। हम बीएमसी और उनकी मेडिकल टीम द्वारा दिए गए निर्देशों और सलाह का पूरी तरह पालन करेंगे। हमें यकीन है कि जल्द ही चरण ठीक होकर घर लौट आएगा।

फराह अली खान के घर में काम करने वाला हाउस सर्वेंट कोरोना वाययरस पॉजिटिव निकला था
इससे पहले अप्रैल में सुजैन खान की बहन फराह अली खान के घर में काम करने वाला हाउस सर्वेंट कोरोना वाययरस पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद पूरे घर के सदस्यों को आइसोलेट कर टेस्ट करवाया गया जो कि नेगेटिव आया था। इसके बाद घर में मौजूद सभी सदस्यों को 29 अप्रैल तक क्वारंटाइन कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications