वाजिद खान की पत्नी का आरोप- धर्म परिवर्तन के लिए डाला गया दबाव, दी तलाक की धमकी
Bollywood News: बॉलीवुड ने इस साल कई बड़े सितारे खाए, जिसमें म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान (Wajid Khan) का भी नाम शामिल है। उनकी मौत के पांच महीने बाद अब उनकी पत्नी कमलरुख (Kamalrukh Khan) ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही बताया कि शादीशुदा होने के बाद भी वो 2014 से वाजिद खान से अलग रह रही थीं। जिस वजह से उनके साथ उनके बच्चों को भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा। वहीं वाजिद की जिंदगी के आखिरी दिन भी इस सब वजह से काफी दुखद रहे।

धर्म बदलवाना चाहते थे ससुराल वाले
एक इंटरव्यू में कमलरुख ने बताया कि वाजिद खान ने 2014 में उनको तलाक देने की धमकी दी थी। साथ ही उनके परिवार वाले लगातार उनको धर्म बदलने को कह रहे थे, क्योंकि वो पारसी फैमिली से आती थीं। कमलरुख के मुताबिक उन्होंने तलाक की अर्जी डाली थी, लेकिन वो हुआ नहीं क्योंकि वाजिद वास्तव में परेशान थे। बिना तलाक उन्होंने 2014 से अलग रहने का फैसला किया और उनको इस बात का पश्चाताप भी था।

पत्नी ने की वाजिद की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि वो एक अद्भुत व्यक्ति थे। साथ ही वो टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर भी थे, लेकिन वो दिमाग से मजबूत नहीं थे। वो विश्वास के मामले में आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेते थे। कमलरुख के मुताबिक उनके दो बच्चे थे, लेकिन इन सब बातों पर उनकी लड़ाई होती रहती थी। 2014 में एक दिन वाजिद ने उनको तलाकी की धमकी दे दी क्योंकि उन्होंने धर्म बदलने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वाजिद कभी-कभी महीनों उनको मायके छोड़कर चले जाते थे। जब उन्होंने तलाक की धमकी दी तो मैंने भी कह दिया ठीक है, आगे बढ़ो। उस दौरान उनका करियर दांव पर था, इसलिए ये मामला सामने नहीं आया।

इंस्टाग्राम पर भी डाली पोस्ट
इंटरव्यू के अलावा कमलरुख ने अपने वैवाहिक जीवन और ससुराल को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी लिखा है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो एक परासी थीं, जबकि वाजिद मुस्लिम। इस वजह से उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। इसके बाद उनके ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगें। हालांकि उन्हें वाजिद के जाने का दुख भी है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही उनके खुलासे से अब वाजिद के परिवार पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस साल मई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई थी। उनके भाई वाजिद भी बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक कंपोजर हैं।












Click it and Unblock the Notifications