Bollywood News: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण धवन और नताशा, ये डेट हुई फाइनल!

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी खास रहा, जहां नेहा कक्कड़, गौहर खान समेत कई हस्तियों ने शादी की। रणबीर कपूर, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने भी 2020 में शादी का प्लान बनाया था, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने सारा प्लान चौपट कर दिया। कोरोना महामारी का कहर कम होते ही बॉलीवुड में फिर से शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब खबर आ रही है कि वरुण धवन जल्द ही नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

24 जनवरी को होगी शादी

24 जनवरी को होगी शादी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन ने अब शादी का मन बना लिया है। साथ ही परिवार वालों ने शादी की डेट 24 जनवरी तय की है। पिछले कुछ दिनों से वरुण और नताशा के परिवारवालों का मिलना-जुलना भी बढ़ा है। ये पूरा शादी समारोह अलीबाग में होने की उम्मीद है। वहीं वरुण के परिवार वालों ने कुछ चुनिंदा मेहमानों को शादी के कार्ड भी भेज दिए हैं।

तीन दिन चलेगा प्रोग्राम

तीन दिन चलेगा प्रोग्राम

वहीं बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि धवन परिवार ने अलीबाग में बीच के सामने शादी समारोह का प्लान बनाया है। इसके लिए बीच के सामने का एक रिसॉर्ट बुक हुआ है, ये शादी समारोह भव्य होगा, हालांकि अभी तक गेस्ट की संख्या नहीं पता चली है। वरुण धवन ने 22, 23 और 24 जनवरी को समारोह रखा है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए परिवार गेस्ट लिस्ट फाइनल कर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक वरुण और नताशा के परिवार तो रिसॉर्ट में एक साथ रहेंगे। इसके अलावा कुछ करीबी दोस्तों को ही लिस्ट में जगह मिली है। वहीं दूसरी ओर वरुण के फैन्स शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

बचपन की दोस्त हैं नताशा

बचपन की दोस्त हैं नताशा

एक शो में करीना कपूर से बात करते हुए वरुण धवन ने बताया था कि वो जब छठीं क्लास में थे, तो उनकी मुलाकात नताशा से हुई थी। तब उनकी ज्यादा बात नहीं होती थी। इसके बाद जब वो 11वीं-12वीं में थे, तो उनकी दोस्ती हुई। वरुण के मुताबिक वो Maneckji Cooper स्कूल में बास्केटबॉल खेल रहे थे। उस दौराना नताशा येलो हाउस और वो रेड हाउस में थे। इसी मैच में जब लंच ब्रेक हुआ तो उन्होंने नताशा को ध्यान से देखा और उसी लम्हें में उन्हें प्यार हो गया। वो लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नाताश अभी बतौर फैशन डिजाइनर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+