VIDEO: फैंस के बीच बुरे फंसे एक्टर वरुण धवन, कार की छत पर चढ़ हाथ जोड़ कर मांगी शूट करने की इजाजत
अरुणाचल प्रदेश: शादी के तुरंत बाद एक्टर वरुण धवन अपने नए प्रोजक्ट में बिजी हो गए हैं। वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'भेड़िया' की टीम के साथ अरुणाचल प्रदेश में है। ये फिल्म हॉरर कॉमेडी का तड़का बताया जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि पूर्वोत्तर राज्यों में फिल्मों की शूटिंग बहुत कम होती है। ऐसे में वहां के लोगों की फिल्म एक्टर के लिए दिवानगी का वरुण धवन के हाल ही वायरल हुए वीडियो से पता चल रहा है। वीडियो वायरल में वरुण धवन अपने फैंस से शांतिपूर्ण ढंग से शूटिंग करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

कार की छत पर चढ़ गए वरुण धवन
दरअसल, वरुण धवन जब अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उनके फैंस ने उनका घेर लिया और शूटिंग नहीं होने दी, जिसके बाद लोगों के भारी हुजूम से अपील करने के लिए वरुण धवन कार की छत पर चढ़ गए और लोगों से कहने लगे कि आप मुझे शूटिंग करने दे। हम अभी यहां काफी दिन रुकेंगे। भेड़िया एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें वरुण के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं।
वरुण ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वरुण धवन अपने फैंस से बात कर रहे हैं। वो बता रहे है कि यहां हमारी शूटिंग काफी दिन चलेगी। उसके बाद मैं आप लोगों से मिल लूंगा। इस दौरान उनके फैंस जोर-जोर से हूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से शूटिंग करने के लिए वो लोगों के हाथ भी जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। फैंस वरुण के दीवाने हो रहे हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। हैंडसम हंक वरुण भीड़ से विनती करते हुए शांति से शूट करने की अपील करते दिखाई दिए।
'भेड़िया' अगले साल 14 अप्रैल को होगी रिलीज
वहीं इससे पहले वरुण ने फिल्म 'भेड़िया' का एक मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। मैडॉक फिल्म्स की ओर से बनाई जा रही फिल्म 'भेड़िया' अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होनी है।मैडॉक फिल्म्स के साथ वरुण की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो बदलापुर में काफी अलग अंदाज में नजर आए थे, साथ ही इस फिल्म से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी भी कमाई थी। अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी फिल्म में दिखाई देंगे। कृति सेनन और वरुण धवन दिलवाले के बाद एक साथ दोबारा काम कर रहे हैं।

फिल्म के लिए कैंसिल किया था हनीमून प्लान
वरुण धवन अपनी शादी के तुरंत बाद ही भेड़िया की शूटिंग के लिए रवाना हो गए थे। आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने इसी साल 24 जनवरी को अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी एक शानदार रिसॉर्ट में हुई थी। वहीं शादी के बाद खबर भी आई थी कि ये न्यू कपल हनीमून के लिए तुर्की जा रहा है, लेकिन फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए ही वरुण धवन से हनीमून का प्लान कैंसिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications