अंडरटेकर की फाइट के लिए अक्षय कुमार को खुली चुनौती, एक्टर ने यूं दिया जवाब

मुंबई, जून 19: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार इस उम्र में काफी एक्टिव और फीट हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के 25 साल पूरे हुए होने पर एक मीम शेयर किया था, जिसके बाद अब उस पर अब असली WWE फाइटर अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को फाइटिंग का चैलेंज दिया है, जिस पर एक्टर ने मजेदार रिप्लाई किया है।

अक्षय को अंडरटेकर का चैलेंज

अक्षय को अंडरटेकर का चैलेंज

दरअसल हुआ यूं कि फिल्म के 25 साल पूरा होने पर अक्षय ने एक मीम को शेयर करते हुए मूवी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला था। अक्षय ने अपने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने फिल्म में असली अंडरटेकर से नहीं बल्कि उन्होंने फिल्म में ब्रायन ली से लड़ाई की थी, जिन्होंने फिल्म में अंडरटेकर का रोल किया था। हालांकि अब उस पोस्ट पर असली अंडरटेकर ने अक्षय को फाइट करने की चुनौती दी है, जिसका जवाब भी अक्षय कुमार ने अपने ही अंदाज में दिया है।

अक्षय कुमार ने कहा कुछ यूं...

अक्षय कुमार ने कहा कुछ यूं...

आपको बता दें कि वैसे तो अंडरटेकर ने जून 2020 में इन रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि 'हां! मुझे बता देना कि तुम असली मैच के लिए कब तैयार हो? जिस पर मजेदार अंदाज में रिप्लाई करते हुए अक्षय ने लिखा कि भाई, पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए फिर मैं आपको बताता हूं। अक्षय का रिप्लाई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

इसके अलावा अंडरटेकर और अक्षय की इस कमेंट चेट का एक स्क्रीनशॉट भी WWE इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि असली अंडरटेकर वर्सेज अक्षय कुमार ? yes Please। जिस पर यूजर भी जमकर मजे देते नजर। एक यूजर ने लिखा कि अंडरटेकर एक डब्ल्यूडब्ल्यूई का पेशेवर फाइटर है, लेकिन अब बहुत बूढ़ा हो गया है, जबकि अक्षय मार्शल आर्ट जानते हैं और बहुत फिट है। कौन जीतता है यह मायने नहीं रखता। वहीं एक यूजर ने लिखा कि हमारे खिलाड़ी (अक्षय कुमार) को चैलेंज न दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+