Video: जब अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे के लिए गाया गायत्री मंत्र, तो आरव ने दिए कुछ ऐसे एक्सप्रेशन

मुंबई: फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर 9 फरवरी को बेटे का जन्म हुआ था, जिसकी खुशखबरी उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। अब उनका अपने बेटे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने न्यू बोर्न बेबी आरव के लिए गायत्री मंत्र गा रही हैं। वायरल वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

anita hassanandani

वीडियो में अनीता बेटे आरव को अपनी बाहों में लेकर कंधे पर तौलिया लपेटे हुए दिखाई दे रही है और धीरे-धीरे मध्यम आवाज में गायत्री मंत्र गुनगुना रही हैं। इस दौरान उनका बेटा कैमरे को देखता है और हल्का सा क्यूट सा रिएक्शन देता हुआ नजर आता है। आरव का जन्म 9 फरवरी को हुआ था और उनके माता-पिता उनकी प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने इसके लिए इंस्टाग्राम पर एक पेज भी बनाया है, जहां वो रोज वीडियो शेयर करते हैं।

आरव रेड्डी के नए पेज पर अभी तक 9 पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं। इस पेज के 50 हजार के करीब फॉलोवर्स भी हैं। वहीं इससे पहले आरव की एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें बेबी आरव की बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही थी। फोटो पर कैप्शन लिखा था कि मुझे पता है कि मैं अपने पिता जैसा दिखता हूं, लेकिन मां से बहुत प्यार करता हूं। इस पोस्ट पर पिता रोहित रेड्डी ने कमेंट करते हुए कहा था कि जाहिर है कैप्शन मां अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया है।

अपने बेटे की खुशखबरी देते हुए अनीता ने पिछले महीने पति रोहित रेड्डी और बेबी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। उसने लिखा..और ठीक उसी तरह जैसे हम तीन थे! जिसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों को धन्यवाद भी किया। वहीं बच्चे के जन्मे से पहले अनीता ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपने नए परिवार के शुभारंभ का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम 10 साल से एक साथ हैं, जिसमें से हमारी शादी को सात साल हो चुके हैं। हम बिल्कुल तैयार थे। हम इस साल परिवार में एक नया सदस्य लाना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+