फ्रैक्चर के बाद ब्वॉयफ्रेंड अली फजल ने की ऋचा चड्ढा की केयर, एक्ट्रेस ने शेयर किया स्पेशल नोट
मुंबई, 14 अप्रैल: हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने पैर में हुए फ्रैक्चर की तस्वीर इंस्टा पर शेयर करते हुए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर करते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के लिए खास नोट शेयर किया है। ऋचा चड्ढा ने अपने तस्वीर के साथ अली फजल को खास शब्दों में थैंक्स बोला है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उनकी ओर से परोसे गए यम्मी फूड की भी फोटो शेयर की है।

ऋचा का अली के लिए थैंक्स नोट
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बॉयफ्रेंड अली फजल के लिए एक थैंक्स नोट लिखा है, हाल ही उनके पैर में फ्रैक्चर आया था, जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड अली ने उनका पूरी तरह से ख्याल रखा था। ऋचा ने अपनी देखभाल करने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल ने एक खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। खुद की एक तस्वीर के साथ ऋचा ने लिखा कि इस बीमारी और सेहत के बीच एक वादा है। इस फ्रैक्चर के बाद मेरी देखभाल करने के लिए आपका थैंक्स। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ग्लूटेन फ्री टोस्ट पर एवोकैडो और टमाटर उनको सोफे पर परोसे जाते रहे हैं।
फ्रैक्चर को फोटो की थी शेयर
एक हफ्ते पहले ऋचा ने अपने एक्स-रे और अपने घायल पैर की एक तस्वीर पोस्ट करके करते हुए फैंस को फ्रैक्चर की जानकारी शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'धैर्य' का रूप दिया। वहीं उन्होंने चोट लगने का कारण भी बताया। ऋचा के मुताबिक उनको ठोकर लगी थी, जिसके बाद उनको चोट पहुंची। हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक है।

लॉकडाउन के कारण नहीं हुई शादी
ऋचा और अली कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। वो पिछले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार थे, लेकिन कोरोना वायरस के बाद लगे लॉकडाउन के मद्देनजर उनको अपनी शादी को स्थगित करना पड़ा था। हालांकि अभी उन्होंने शादी की नई तारीख की पुष्टि नहीं की हैं। ऋचा और अली दोनों 'फुकरे' में एक साथ काम किया है, दोनों चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं।

दोनों ने बनाया अपना प्रोडक्शन हाउस
आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई में एक कोर्ट में दोनों ने शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन भी दिय था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकी। अली और ऋचा अब 'फुकरे 3' में एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी की पहले की दोनों फिल्मों में काम किया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। दोनों ने अपनी पहली फिल्म बनाने का भी ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications